Om Namah Shivaya : भगवन शिव को महादेव के नाम से भी जाना जाता है, जो की हिन्दू धर्म के सबसे प्रतिष्ठित देवताओं में से से एक है। ब्रह्मा और विष्णु के साथ त्रिमूर्ति बनाने वाले देवताओ में उनका नाम लिया जाता है। भगवान शिव को सबसे उदार और निस्वार्थ देवता के रूप में माना जाता है जो की अपने भक्तो पर कृपा बनाये रखते है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने से सभी काम पुरे हो जाते है। इसके लिए “ॐ नम: शिवाय” का जाप कर सकते है, ये हिन्दू धर्म के सबसे शक्तिशाली मंत्र है जिसका उपयोग हजारो सालो से किया जा रहा है। इस मंत्र का अभ्यास विभिन्न आयामों में किया जा सकता है।
ओम नमः शिवाय के बारे में
ओम नमः शिवाय को पांच अक्षरों वाला मंत्र या पंचाक्षर मंत्र भी कहा जाता है क्युकी इसमें पांच अक्षर (ना-मा-शि-वा-य) हैं। पाँच शब्दांश पाँच तत्वों पृथ्वी (ना), जल (मा), अग्नि (शि), वायु या हवा (वा), और अंतरिक्ष या आकाश (या) से लिए गए है। अक्सर अधिकतर लोग इस मंत्र कर गलत तरीके से उच्चारण करते है, लेकिन सही तरीके से इसको बोलै जाये तो बहुत लाभ प्राप्त होगा।
Shiv Mantra | शिव मंत्र
ॐ नमः शिवाय ||
ॐ नमः शिवाय
अर्थ – मैं शिव को नमस्कार करता हूँ।
ओम नमः शिवाय का इतिहास
ओम नमः शिवाय मंत्र हजारों साल पुराना है। हिन्दू धर्म में ऋषि मुनियो ने इसके महत्त्व के बारे में समझाया है। यह मंत्र पहली बार कृष्ण यजुर्वेद के तैत्तिरीय संहिता में नमकम के आठवें भजन (शुरुआती ओम के बिना) में दिखाई देता है।
ओम नमः शिवाय के गुण | Qualities of Om Namah Shivay
- दिव्य
- ताकतवर
- आध्यात्मिक
- शक्तिशाली
- पवित्र
- पापों को दूर करने वाला
- शांतिपूर्ण
- आत्मविश्वास देना
- सकारात्मकता से भरपूर
- ख़ुशी देने वाला
- शिव से जुड़ने का तरीका
- मृत्यु से बचाने वाला
- धार्मिक
- चमत्कारपूर्ण
- मैजिकल
- मौलिक
ॐ नमः शिवाय का जाप कैसे करें
ॐ नमः शिवाय का जाप करने के लिए सुबह जल्दी स्नान करके और साफ़ कपडे पहनना होगा। जानकारी के लिए बता दे की शिव मंत्रों का जाप दिन के किसी भी समय किया जा सकता है। हालाँकि अधिकतर लोग सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान इसका जाप करने को कहते है।
एक समय में 108 बार शिव मंत्रों का जाप करने से अच्छे परिणाम मिलते है। इसके साथ ही इसका जाप जोर से या चुपचाप जाप किया जा सकता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने के बाद शिव मंत्रों का जाप कर सकते है।
महामृत्युंजय मंत्र | Mahamrityunjaya Mantra
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिम पुष्टि वर्धनं उर्वारुकमिव बंधनां मृत्योर् मुक्षीय मामृतात्
शिव गायत्री मंत्र | Shiv Gayatri Mantra
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय दीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्
शिव ध्यान मंत्र | Shiv Dhyan Mantra
करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं वा श्रवणन्यांजं वा मनसंवापराधं।
विहितं विहितं वा सर्व मेत् क्षमस्व जय जय करुणाबद्ध श्री महादेव शम्भो ॥
कराचरण कृतम् वा काया जम कर्मजम् वा श्रवणनयनजम् वा मानसम् वा पारधाम विहितम् विहितम् वा सर्व मेटत् क्षमास्व जय जय करुणाअबधे श्री महादेव शम्भो
ओम नमः शिवाय एक बहुत शक्तिशाली मंत्र है जिसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। महामंत्र ओम नमः शिवाय की तुलना किसी भी चीज़ से नहीं की जा सकती। इसका जाप करने से हमारा जीवन बेहतर होता है और नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है।
- Shri Navgrah Chalisa – श्री नवग्रह चालीसा हिंदी में
- Om Jai Jagdish Hare Aarti : गुरुवार की पूजा के समय जरूर करें आरती
- Shri Ganesh ji ki Aarti : आरती से करें भगवान गणेश को प्रसन्न
- Sundar Kand in Hindi : सुंदरकांड पाठ हिंदी में अर्थ सहित
- Hanuman ji Ki Aarti : आरती कीजै हनुमान लला की
- Saraswati Chalisa in Hindi: श्री सरस्वती चालिसा का अर्थ एव महत्त्व