AdSense Apply करते वक़्त किन बातो का ध्यान रखे 2024 में

Neha Arya
13 Min Read
google adsense apply kaise kare minidea

यदि आप ब्लॉग्गिंग से पैसे कमाना चाहते है तो Adsense एक सबसे अच्छा तरीका है। अगर आपके पास website या blog है तो google adsense के जरिये पैसा कमाना आसान हो जाता है। आज हम आपको बतलाने वाले हैं कि AdSense के लिए कैसे Apply करे, इसकी योग्यता क्या है, AdSense क्या है, और इस से पैसे कैसे कमाए।

सभी नए Website या blogger को इसके बारे में जानकारी होना बहुत जरुरी है। बहुत से लोग अपना ब्लॉग तो शुरू कर लेते है लेकिन पैसे कैसे कमाए इसके बारे में सही जानकारी ना होने की वजह से परेशान रहते है, यहाँ तक की कुछ तो adsene approval भी नहीं ले पाते। Google adsene approve कराने के लिए सभी नियमो को जान लेना बहुत आवशयक होते हैं। तो हम आपको AdSense के बारे में सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे है। यदि आपको भी AdSense के लिए apply करने में समस्या आती है तो इन सभी बातो का ध्यान जरूर रखे।

अगर आप गलत तरीके से AdSense के लिए apply कर देते हैं। तो बार बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ध्यान रहे कि अगर आपको AdSense का approval लेना है तो आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक जरुर पढ़े इसके बाद adsense के लिए apply करे।

Google Adsense Program क्या है?

AdSense Google द्वारा पेश किया गया एक advertising program है। जिसके माध्यम से वेबसाइट के मालिक अपनी वेबसाइट के Web Pages पर विज्ञापन प्रदर्शित करके अपनी Online content को monetization कर सकते है। AdSense के माध्यम से, Google विज्ञापनदाताओं और Publisher के बीच एक मध्यस्थ के रूप में काम करता है। इस पर दुनिया बाहर के लोग ads देते है, इन सभी ads को Google अपने publisher की sites और youtube videos पर दिखता है।

Google AdSense Approval Eligibility

AdSense से अपनी वेबसाइट को monetize करने के लिए सबसे पहले आवेदन करना होगा, एक बार account के approved हो जाने के बाद अपनी website पर ads को लगा सकते है। आमतौर पर इसके दिखने वाले ads किसी भी प्रकार का हो सकता है, लेकिन आमतौर पर दिखाई देने वाले विज्ञापन Web Pages की सामग्री के Relevant होते हैं। Adsense वेबसाइट और ब्लोग्गेर्स के owners के लिए अपने online content के माध्यम से पैसे कमाने का सबसे लोकप्रिय तरीका है। इसका इस्तेमाल दुनिया भर में millions of publishers द्वारा किया जा रहा है। यहाँ तक की बड़े बड़े news channels भी इसका इस्तेमाल करते है पैसे कमाने के लिए।

किसी भी Blog और YouTube चैनल को Google AdSense का approval लेना बहुत जरुरी है। इसके बाद ads दिखना शुरू हो जाते है, इसके साथ जब कोई इस ads पर click करता है तो इसके बदले आपको पैसे मिलते है। हर महीने Google AdSense से होने वाली इनकम एक Fixed date पर आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है।

AdSense के लिए Apply की योग्यता क्या है?

Google adsense के लिए approval लेना बहुत जरुरी है, हालाँकि इसके लिए योग्यता का होना जरुरी है, इन सभी के बारे में हम आपको निचे बता रहे है। Blog को बनाते समय इन सभी बातो का ध्यान रखना जरुरी है।

  • आपके पास सबसे पहले एक वेबसाइट या ब्लॉग होना चाहिए। अपने ब्लॉग को Google Adsense Guidlines के अनुसार design करना जरुरी है। इसके साथ blog पर सभी जरुरी pages जैसे About Us, Contact Us, privacy Policy, Terms & Condition का होना बहुत जरुरी है।
  • आपके blog पर उचित मात्रा में Original and quality content होनी जरुरी है। इसके साथ helpful content होना जरुरी है, जिस से लोगो को मदद मिल सके। यदि आपकी वेबसाइट पर usefull कंटेंट नहीं है तो user site पर विजिट नहीं करेंगे।
  • वेबसाइट 2 से 3 महीने पुरानी होना जरुरी है, इसके साथ पर्याप्त मात्रा में ट्रैफ़िक होना चाहिए। यदि आपकी वेबसाइट पर visitors नहीं होंगे तो Adsense approval नहीं देगा। क्युकी यदि आपकी साइट पर users visit नहीं करते तो Google को ads दिखाने से कोई फायदा नहीं होगा।
  • Adsense apply करने के लिए Gmail account होना जरुरी है, इसके साथ एक contact numer भी होना जरुरी है। जिस से आप आप adsense account में login कर सके। इसके साथ adsense pin को verify करने के लिए permanent address का होना भी जरुरी है।

ध्यान दें कि इन condition को पूरा करने के बाद Google AdSense में approval के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आपकी वेबसाइट पुअर बताये किसी भी मापदंड को पूरा नहीं करता तो Google आपके आवेदन को अस्वीकार कर सकता है।

Google AdSense Approval न होने के कुछ कारण

कुछ लोगो को Google Adsense Approval नहीं मिलता, जिसके बहुत से कारण है, कुछ प्रमुख कारणों के बारे में निचे बता रहे है।

  • Blog/Website के द्वारा Google Adsense की Policy का सही से पालन नहीं हो रहा है।
  • Insufficient content यानि आपके ब्लॉग पर ज्यादा कंटेंट नहीं है।
  • Blog का डिज़ाइन Adsense की Policy (दिशानिर्देशों) का पालन नहीं कर रहा।
  • Domain नया होने की वजह से भी approval नहीं मिलता।
  • Blog कर fresh और unique content होना जरुरी है
  • Blog का content एडल्ट नहीं होना चाहिए, इसके साथ इमेजेज भी copywrited नहीं होना चाहिए।

आइये अब में आपको AdSense के लिए कैसे Apply करे, के बारे में Step by Step बता रहे है।

Google AdSense Approval Tips 2024

आज के समय में blog या website बनाना बहुत ही आसान हो गया है, बहुत से लोग अपने ब्लॉग को Google Adsense के जरिये Monetize करके अच्छा पैसा कमा रहे है। हालाँकि इसका approval लेना उतना ही कठिन है। कुछ को लगता है की ब्लॉग बना कर कंटेंट अपलोड करके बाद Google Adsense Approval मिल जाएगा, जो की बिलकुल सही नहीं है। यदि ब्लॉग पर Google Adsense का Approval लेना है तो High Quality Content तथा एडसेंस के नियम और शर्तो का पालन करना जरुरी है।

Google AdSense Approval Tips

जानकारी के लिए बता दू की कई बार मेरा account भी reject हो चूका है, लेकिन बाद में मैंने अपनी सभी गलतयो को सुधारा और जब भी Adsense के लिए Apply किया तो कुछ ही घंटो के अन्दर Google Adsense Approval मिल गया। तो इस आर्टिकल में आपको उन्ही गलतियों के बारे में बता रहे है जिस से एक नए ब्लॉगर को आसानी से Google Adsense का APproval मिल जायेगा।

Select a Niche (एक विषय या निच चुने)

अगर आप अपना ब्लॉग बनाने की सोच रहे है तो सबसे पहले Niche का चयन करना होगा जैसे ech, Travels, Health, Lifestyle, Fashion & Beauty आदि में से किसी पर भी सम्बंधित ब्लॉग पोस्ट लिख सकते है। शुरूआती समय में ब्लॉग पर Niche से जयदा content ही publish करना कहते। adsense approval मिलने के बाद आप Multi Niche पर content लिख सकते है।

Select Language (एक भाषा चुने)

ब्लॉग्गिंग करने के लिए भाषा का चयन करना सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आप India में है तो Hindi, English, Telugu, Bengali, Gujrati, Marathi भाषा में Blog/Website बना सकते है। एडसेंसे सभी भाषाओ में Approval प्रदान करता है। ज्यादातर लोग भाषा का चयन करने में गलती करते है, इसलिए content लिखते समय इस बात का ध्यान जरूर रखे।

Post Quantity (पोस्ट की मात्रा)

अगर आपको Google Adsense का Approval चाहिए तो अपने ब्लॉग पर एक हफ्ते में कम से कम 3 से 5 आर्टिकल को पब्लिश करना होगा। जब तक की आपको Adsense Approval नहीं मिल जाता है।

जब आपके ब्लॉग पर 20 से 30 पोस्ट हो जाये तभी Adsense पर Approval के लिए डालना चाहिए। इसके साथ ब्लॉग पर High Quality Content होना चाहिए। Google AdSense Team हमेशा Quality Content को प्राथमिकता देता है, जिस से बहुत ही कम समय में Approval मिल जाता है।

AdSense के लिए कैसे Apply करे

Google adsense के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है, इसके लिए website का होना जरुरी है। इसके लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • AdSense के लिए apply करने के लिए सबसे पहले Website पर जाएं और “Sign up now” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहाँ पर आपको Website या Blog URL दर्ज करने का ऑप्शन दिखेगा।
  • अपनी website की जानकारी के साथ साथ नाम, पता, फोन नंबर और वेबसाइट श्रेणी को भी दर्ज़ करे। इसके बाद AdSense program policies को स्वीकार करें।
  • इसके बाद Google द्वारा आपके आवेदन का Review लिए जायेगा इस प्रक्रिया में २ से 3 दिन या फिर 1 सप्ताह भी लग सकता है।
  • यदि आपकी वेबसाइट adsense की guidelines के अनुसार होती है तो आपका adsense approve हो जायेगा। इसके बाद आप अपने blog पर ad code लगा सकते है। जिसके कुछ समय बाद ad दिखना शुरू हो जायेगा।

बहुत से लोगो का adsense एक बार में ही approve हो जाता है। लेकिन इसकी कोई guarantee नहीं है। हालाँकि यदि आप ऊपर बताये गए सभी tips को follow करते है तो बहुत जल्दी approval मिल जायेगा। Google की guidelines बहुत ही सख्त है, जिसके अनुसार अपनी ही अपनी वेबसाइट को डिज़ाइन करे।

गूगल हमेशा से ही उच्च-गुणवत्ता और मूल सामग्री वाली वेबसाइट को पसंद करता है और इनको search ranking में top position पर रखता है। जब भी adsnse के लिए website अप्रूवल पर दे तो उस से पहले सभी चीज़ो को एक बार जरूर चेक कर ले।

FAQs – Google Adsense Approval Kaise Kare

एडसेंस को अप्रूव होने में कितना समय लगता है?

इसकी कोई निश्चित समय नहीं है, लेकिन 24 घंटो से लेकर 2 सप्ताह में adsense का reply आ जाता है। इसके बाद यदि आपका adsense approve हो जाये तो ads को अपनी site पर सेट कर सकते है।

Adsense approval के लिए कितना traffic होना जरुरी है?

Google Adsense के लिए वेबसाइट पर हर महीने 500 visitor का होना जरुरी है।

निष्कर्ष – Adsense Approval Tips Hindi

Adsense के लिए अप्लाई करते समय एलिजिबिलिटी, नियम का पता होना जरुरी है। अगर अपने इनको जान लिया और सही ढंग से पालन कर लिया तो आपको 100% ब्लॉग्गिंग के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालाँकि कुछ लोगो को Google Adsense Account Approval नहींमिल पाटा, जिससे निराश होकर वे बीच में ही इसको छोड़ देते है। इसलिए इस लेख में Google Adsense का Approval के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अगर आप भी adsense के माध्यम से पैसे कमाना चाहते है तो ये लेख आपके लिए helpful रहेगा। इस लेख के माद्यम से adsense approval लेने में काफी मदद मिलेगी। आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें comment करके जरूर बताये। इसके साथ हमारी इस पोस्ट को Social media पर जरूर शेयर करे।

वेबसाइट के नवीनतम अपडेट के लिए Minidea को Visit करते रहे। जहा पर आपको डिजिटल मार्केटिंग और SEO से जुड़े updates मिलते रहेंगे। इसके साथ हमारे Facebook Page को भी फॉलो कर सकते है.

Share This Article
Leave a comment