Computer

Software क्या है? Types of Software in Hindi

Software Kya Hai: आज के लेख में जानेंगे की Software क्या है, सॉफ्टवेयर के प्रकार और ये किस तरह से काम करते है. आज के समय को इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का युग कहा जाता है. वैज्ञानिकों ने बहुत से ऐसे डिवाइस तैयार कर लिए हैं, जो की कुछ ही समय में इंसानो के बहुत से कामो को कर देते है. इसी में से एक कंप्यूटर है, जो की बड़े बड़े कामो को कुछ ही सेकंड में कर देता है.

कंप्यूटर में किसी भी काम को करने के लिए सॉफ्टवेयर की जरुरत होती है. सॉफ़्टवेयर कंप्यूटर को संचालित करने और विशिष्ट कार्यों को करने में इस्तेमाल किया जाता है. यह निर्देशों, डेटा का अनुसरण करके काम को पूरा करता है.

सॉफ्टवेयर कंप्यूटर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण भाग है, इसके बिना कंप्यूटर सिर्फ प्लास्टिक का डब्बा है. Software के बिना कंप्यूटर में किसी भी काम नहीं कर सकते, इस से अंदाज़ा लगा सकते है की हम पूरी तरह से सॉफ्टवेयर पर निर्भर हो गए हैं.

इसी तरह मोबाइल भी बिना सॉफ्टवेयर के किसी काम का नहीं है. मोबाइल या लेपटॉप में जिस ब्राउज़र से इंटरनेट से चलते है वह भी एक प्रकार का सॉफ्टवेयर ही है. सॉफ्टवेयर क्या है और Software कितने प्रकार के होते हैं, इसके बारे में विस्तार से बता रहे है तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े.

सॉफ्टवेयर की परिभाषा

सॉफ्टवेयर एक तरह का प्रोग्राम होता है, जिसमे दिशा निर्देश होते है। जो की कंप्यूटर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चलाने में मदद करते है। software की बनाने के लिए विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं का इस्तेमाल किया जाता है। जब बहुत सारे निर्देशों के समूह को मिला दिया जाता है तो उसको Software कहते है।

सॉफ्टवेयर का काम हार्डवेयर को नियंत्रित करना होता है, Software ही कंप्यूटर सिस्टम के सभी कार्यों को नियंत्रित करता है। यूजर चाह कर भी कंप्यूटर पर सॉफ्टवेयर के बिना काम नहीं कर सकता।

Software के प्रकार – Types of Software in Hindi

सॉफ्टवेयर मुख्य तीन प्रकार के होते है। तो चलिए हम एक एक करके सबके बारे में बिस्तार से जानते है। कुछ इस प्रकार है –

  • System software
  • Application software
  • Utility software

System software

Operating Systems (OS) ऑपरेटिंग सिस्टम

Operating System का मुख्य कार्य Userऔर Hardware के बीच एक कड़ी (Link) बनाना है। यह प्राथमिक सॉफ्टवेयर है, जो कंप्यूटर पर सभी हार्डवेयर और अन्य सॉफ्टवेयर का प्रबंधन करता है। उदाहरणों में ऑपरेटिंग सिस्टम, डिवाइस ड्राईवर, लैंग्वेज ट्रांसलेटर इत्यादि शामिल हैं।

Device Drivers डिवाइस ड्राइवर

Device Drivers ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं। ये विशेष प्रोग्राम हैं, जो की कंप्यूटर के हार्डवेयर को नियंत्रित करते है। हार्डवेयर डिवाइस जैसे की प्रिंटर, कीबोर्ड, माउस, स्पीकर, डिस्प्ले, साउंड कार्ड, और हार्ड डिस्क इन सभी को ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ने के लिए डिवाइस ड्राइवर की आवश्यकता पड़ती है।

Language Processor लैंग्वेज प्रोसेसर

एक लैंग्वेज प्रोसेसर Programming Language को Machine Language में बदलने का काम करता है। इसका उपयोग प्रोग्रामिंग भाषा को मशीनी भाषा में अनुवादित (Translate) करने के लिए किया जाता है। इस प्रकार के सॉफ्टवेयर के प्रमुख उदाहरण हैं – Assembler, Compiler and Interpreter.

Application software

एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर ऐसे प्रोग्राम होते हैं। जो की मुख्यतः यूजर के लिए बनाया जाता है, जैसे की आपने ऊपर सिस्टम सॉफ्टवेयर के बारे में पढ़ा जो की किसी कंप्यूटर के सिस्टम के लिए बनाया जाता है। लेकिन Application software, यूजर इसकी मदद से कंप्यूटर से कई सरे काम करा सकता है।

General Purpose Software

इस प्रकार के सॉफ्टवेयर को सामान्य कार्य करने के उद्देश्य से बनाया जाता है| इन्हें अलग-अलग Categories में बांटा गया है।

उत्पादकता सॉफ्टवेयर (Productivity Software)

इसमें माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, गूगल वर्कस्पेस जैसे ऑफिस सूट और वर्ड प्रोसेसर, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन टूल जैसे व्यक्तिगत एप्लिकेशन शामिल हैं।

ग्राफिक्स और मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर (Graphics and Multimedia Software)

छवि, वीडियो और ऑडियो संपादन के लिए सॉफ्टवेयर, जैसे एडोब फोटोशॉप, प्रीमियर प्रो और संगीत निर्माण उपकरण।

वेब ब्राउज़र (Web Browsers)

Google Chrome, मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स और Safari जैसी वेबसाइटों तक पहुँचने और देखने के लिए ये एप्लिकेशन है।

शैक्षिक सॉफ्टवेर (Educational Software)

सीखने और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए डिज़ाइन किए गए कार्यक्रम।

डेटाबेस सॉफ्टवेयर (Database Software)

डेटा को प्रबंधित और व्यवस्थित करने के लिए। उदाहरणों में MySQL, Oracle, और Microsoft SQL सर्वर शामिल हैं।

संचार सॉफ्टवेयर (Communication Software)

इसमें ईमेल क्लाइंट, इंस्टेंट मैसेजिंग सॉफ्टवेयर और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टूल शामिल होते है।

Special Purpose Software

इस सॉफ़्टवेयर को विशिष्ट कार्यों को लागू करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। ये आम तौर पर एक विशिष्ट उद्देश्य की पूर्ति के लिए तैयार किए जाते हैं.

जैसे कि – Hotel Management सिस्टम, Report Card जेनरेटर, Accounting सॉफ्टवेयर, Attendence सिस्टम, Billing सिस्टम आदि.

Utility software

ये ऐसे प्रोग्राम हैं, जो कंप्यूटर संसाधनों के प्रबंधन से संबंधित विशिष्ट कार्य करते हैं, जैसे एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर, डिस्क क्लीनअप टूल और संपीड़न टूल। यह सभी यूटिलिटी सॉफ्टवेयर के उदाहरण हैं। इनका काम होता है, कंप्यूटर सिस्टम को Smooth और सिक्योर रखना।

  • Disk Compression
  • Disk Framenters
  • Backup Utility
  • Disk Cleaner
  • Antivirus etc.

सॉफ्टवेयर का मुख्य काम Electronic Device और Analog Device को कंप्यूटर से कनेक्ट करके दिशा निर्देशों का पालन करना है। इसके साथ यूजर को सही डाटा प्रदान करना है। कंप्यूटर या मोबाइल में सभी कामो को करने के लिए अलग अलग सॉफ्टवेयर होते है।

अधिकतर सॉफ्टवेयर फ्री होते है, लेकिन कुछ सॉफ्टवेयर पर काम करने के लिए Paid Version लेना होता है। हेल्थ, एजुकेशन, इंडस्ट्री के अनुसार विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किये जाते है।

निष्कर्ष

अब तो आप समझ ही गए की सॉफ्टवेयर क्या है और ये कितने प्रकार के होते है. अगर आपको इस से जुड़ा कोई सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे।

यदि आप हमारी वेबसाइट के नवीनतम अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं, तो Minidea को Subscribe जरूर करे। साथ ही हमें Facebook पर जरूर Follow करे।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button