finance

eRUPI क्या है? E-Rupi Digital App कैसे काम करता है

एनपीसीआई के अनुसार ई-रुपी डिजिटल पेमेंट के लिए एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस प्लेटफ़ॉर्म है। इस डिजिटल पेमेंट सोल्युशन का मुख्य उद्देश्य देश मे डिजिटल पेमेंट को बढ़ाना है। ये QR कोड या SMS के आधार पर ई-वाउचर के रूप में काम करता है।

इसके जरिए देश मे कैशलेस (Cashless) और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट (Contactless Payment) ज्यादा होगा। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (National Payments Corporation of India) ने विकसित किया है।

हम आपको eRupi के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है की eRupi Kya Hai? Download और इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते है?

eRUPI क्या है?

e-RUPI का Full Form Electronic Rupee Unified Interface है, यह एक तरीके से Electroni Voucher पर आधारित Digital Payment System है। eRupi के माध्यम से हम बिना क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, और मोबाइल बैंकिंग के भी पेमेंट कर पाएंगे। यह सिस्टम NPCI ने अपने UPI प्लेटफॉर्म पर बनाया है, और इसमें ऐसे बैंक शामिल हैं जो जारी करने वाली एंटिटी होंगे।

eRUPI कैसे काम करेगा?

ई-आरयूपीआई एक कैशलेस और संपर्क रहित डिजिटल भुगतान माध्यम है, जिसे एसएमएस-स्ट्रिंग या क्यूआर कोड के रूप में लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर पहुंचाया जाएगा। यह अनिवार्य रूप से एक प्रीपेड गिफ्ट-वाउचर की तरह होगा जिसे बिना किसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड, मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के विशिष्ट स्वीकार करने वाले केंद्रों पर भुनाया जा सकेगा।

ई-आरयूपीआई सेवाओं के प्रायोजकों को बिना किसी भौतिक इंटरफेस के डिजिटल तरीके से लाभार्थियों और सेवा प्रदाताओं से जोड़ेगा। इस एप्लीकेशन की सबसे ख़ास बात यह हैं कि इसमें आपको बैंक अकाउंट और इन्टरनेट की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। इसमें केवल मात्र QR कोड के स्कैन करने से ही वाउचर सीधे ही Transfer हो जायेंगे।

Banks live with e-RUPI

eRupi का सबसे ज्यादा इस्तेमाल Goverment द्वारा होने वाला है इसके साथ साथ इसका इस्तेमाल Private Company भी कर सकते है।

Sr. No.Bank NameIssuerAcquirerAcquiring App / Entity
1Axis Bank✔✔Bharat Pe
2Bank of Baroda✔✔BHIM Baroda Merchant Pay
3Canara Bank✔ NA
4HDFC Bank✔✔HDFC Business App
5ICICI Bank✔✔Bharat Pe & PineLabs
6Indusind Bank✔ NA
7Indian Bank✔ NA
8Kotak Bank✔ NA
9Punjab National Bank✔✔PNB Merchant Pay
10State Bank of India✔✔YONO SBI Merchant
11Union Bank of India✔ NA

e-RUPI के फायदे

ये एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस तरीका है। ई-रुपी के लिए लाभार्थी के पास बैंक खाता होना आवश्यक नहीं है, जो अन्य डिजिटल भुगतान रूपों की तुलना में एक प्रमुख विशिष्ट विशेषता है।

E-RUPI के माध्यम से सेवा देने और लेने वालों को सीधे तौर पर जोड़ा जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की इस से सरकारी योजनाओं का लाभ (Benefit) सीधे लाभार्थियों (Beneficiaries) को मिल सकेगा।

यह एक QR कोड या SMS स्ट्रिंग-बेस्ड ई-वाउचर (E-Voucher) है, जिसे सीधे लाभार्थियों के मोबाइल पर भेजा जाता है. इन डिजिटल वाउचर का उपयोग प्राइवेट सेक्टर में अपने इम्प्लॉई वेलफेयर (Employee Welfare) और कॉर्पोरेट सामाजिक (Corporate Social) जिम्मेदारी कार्यक्रमों के लिए भी किया जा सकता है।

eRupee App Download कैसे करे?

आपकी जानकारी के लिए बता दे NCPI ने इसको UPI Application के साथ ही integrate करने का फैसला लिया है इसका मतलब ये है जितने भी UPI Application है उसमे आपको हर जगह पर eRupi बहुत आसानी से देखने को मिल जायेगा आपको इसके लिए कोई अलग से app download करने की जरुरत नहीं है. आप इस से ही सभी प्रकार के payment कर सकते है।

निष्कर्ष

आपको eRupi क्या है ? eRupi कैसे काम करता है से जुडी सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की हैं। उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। इससे संबंधित कोई भी प्रश्न अगर आपके मन में आता हैै, तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

FAQs

eRUPI का full form क्या है?

eRUPI का full form Electronic Rupee Unified Payments है।

eRUPI को किसने लॉन्च किया है?

eRUPI को भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button