झारखण्ड राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी निवासियों को आय,जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी तकलीफो का सामना करना पड़ता था। जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने Jharsewa Portal को शुरू किया है। जो नागरिको को सरकारी सेवाएं उपलब्ध करती है।
अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरुरत नहीं है। इस पोर्टल के जरिये निवासियों के समय और धन दोनों की बचत हुई है। Jharsewa Portal के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
Jharsewa Portal क्या है?
झारसेवा (Jharsewa) झारखंड एक ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल है, जिसके जरिये राज्य के नागरिको को घर बैठे ही सरकारी सेवाओं का फायदा ऑनलाइन प्रदान किया जाता है। झारसेवा पोर्टल के जरिये विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे – आय, जाति, स्थानीय प्रमाण पत्र, मृत्यु, जन्म प्रमाण पत्र आदि बनाये जा सकते है।
झारसेवा झारखंड ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर कौन-कौन सी सेवाएं है उपलब्ध
यहाँ नीचे झारसेवा पोर्टल (Jharsewa Portal) पर उपलब्ध सेवाओं की पूरी लिस्ट के बारे में बताया गया है:
- बर्थ सर्टिफिकेट
- कास्ट सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट
- डेथ सर्टिफिकेट
- लोकल रेजिडेंस सर्टिफिकेट
- इनकम एंड असेट सर्टिफकेट
- मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएं
- वृद्धावस्था पेंशन स्कीम
- विकलांगता पेंशन स्कीम
- विधवा पेंशन स्कीम
- चुनाव सेवा
- कंज्यूमर कोर्ट सर्विस
- लैंड रिकॉर्ड सर्विस
- कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की सेवाएं
- कृषि, पशुपालन एवं कॉपरेटिव
- मजदूरी, रोजगार ट्रेनिंग एवं स्किल्स
- डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की सेवाएं
- एनर्जी डिपार्टमेंट की सेवाएं
- शिकायतों का हल निकालना
- सरकारी सेवाओं की जानकारी
- सरकारी सेवा का फॉर्म
- मरीजों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
किसी भी सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की जरुरत होती है, जिसके बिना आवेदन का प्रोसेस सफलता पूर्वक पूर्ण नहीं होगा। नीचे हमने कुछ जरुरी दस्तावेज़ो की सूचि को साझा किया है।
- आवेदन प्रमाण पत्र फॉर्म
- आधार कार्ड
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- एफिडेविट
- ज़मीन सबंधित कागज़ात
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
झारसेवा झारखंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है?
Jharsewa Portal का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन (Registration) करना होता है। जहा पर दो प्रकार के ‘Citizen’ और ‘Kiosk ID’ अकाउंट होते है। यहाँ पर Citizen ID बनाने की प्रक्रिया के बारे में बता रहे है। यदि आप आईडी फ्री में बनाना चाहते है तो निचे दी प्रक्रिया को फॉलो करे।
- सबसे पहले Jharsewa की आधिकारिक वेबसाइट के ‘Register Yourself‘ के बटन पर क्लिक करे।
- अपना ‘Name’ और ‘Email ID’ को भरें।
- मोबाइल नंबर, यदि डालना चाहते हैं तो अन्यथा खाली छोड़ दें।
- एक पासवर्ड बनाना होगा जो Strong (मजबूत /कठिन) हो।
- अपना राज्य को चुने और “Captcha” कोड को भरें।
- Then, “Submit” के बटन पर क्लिक करें।
इस तरह से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। जिसके बाद आवदेक को Citizen ID प्रदान कर दी जाती है। जिसके बाद आवेदक किसी भी दस्तावेज़ को बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
आय प्रमाण पत्र की आवेदन प्रक्रिया
झारखण्ड के आम निवासी दो तरीके से इस सर्टिफिकेट को बना सकते हैं, जिनमें पहला है स्वयं से तथा दूसरा तरीका है किसी सरकारी केंद्र पर जाके आवेदन कर सकते है। यदि आप स्वयं से आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाना चाहते हो, तो झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- पोर्टल में लॉगिन करने के बाद ‘Apply for Service’ पर क्लिक करें।
- फिर, “View All Available Service” पर क्लिक करे।
- इसके बाद सभी सर्विस दिखाई देगा ‘Issue of Income Certificate’ पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमे जानकारी को दर्ज़ करना है।
- इसके RAS Declaration में “Yes” पर क्लिक करना है।
- Apply to the Office पर आवेदक के विवरण अनुसार सेलेक्ट करें।
- इसके बाद ‘Word Verification’ में “Captcha” कोड को भरे और फिर, “Submit” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप आवेदक का सभी विवरण देख पायेंगें जो भरे है। यदि कुछ गलत हो तो Edit करें।
- फिर, ‘Attach Annexure’ पर क्लिक करना है।
- यदि आवेदक का Salary Slip है तो ‘Yes’ को सेलेक्ट करें नहीं तो छोड़ दें।
- Income Related Affidavit में आय से सबंधित डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- अब, ‘Save Annexure’ और “Submit” पर क्लिक करें।
सर्टिफिकेट को डाउनलोड कैसे करें?
सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने के बाद Application Status को check कर सकते है। यदि आपका सर्टिफिकेट बन गया है तो ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते है।
- झारसेवा पोर्टल को खोलने के बाद में ‘Tracking’ पर क्लिक करना है।
- फिर Reference No. को डालें और Application Submission Date को सेलेक्ट करें।
- कैप्चा कोड जो दिखाई दे रहा है बॉक्स में उसे भरना है।
- इसके बाद Do you want to view / download the documents of your Application में “Yes” ऑप्शन को चुने।
- रजिस्टर्ड मोबाइल में OTP आएगा उसे डालने के बाद Submit पर क्लिक करना होगा। अब सर्टिफिकेट डाउनलोड का लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।
झारसेवा झारखंड पोर्टल का उपयोग करके, आप सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाए बिना घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही पोर्टल के माध्यम से एप्लीकेशन के स्टेटस को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इससे राज्य के निवासियों के धन और समय दोनों की बचत होती है।
- UP Scholarship : जाने यूपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया
- Viklang Pension Yojana : पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- Mudra Loan Yojana : पात्रता, ब्याज, लाभ Online Apply कैसे करे
- Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana : लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया
- MP Rojgar Panjiyan: MP रोजगार पंजीयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे