राजस्थान सरकार द्वारा भूमि से सबंधित कार्य के लिए Apna Khata Rajasthan पोर्टल को शुरू किया है। इसके जरिये जमीन से जुड़े विभिन्न कार्य जैसे – जमाबंदी नकल विवरण, नामांतरण अप्लाई एवं स्थिति, प्रतिलिपि प्राप्त की जा सकती है।
इस से पहले नागरिको को जमीन से जुड़े कामो को करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिसमे समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। लेकिन Apna Khata Portal के जरिये आसानी से घर बैठे सभी काम किये जा सकते है। इसके लिए राजस्व विभाग ने “Apna Khata” नाम की वेबसाइट apnakhata.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। जहा से उपयोगकर्ता आसानी से अपने भू-विवरण को ऑनलाइन देख सकते है।
Apna Khata क्या है?
Apna Khata राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे e-Dharti या “भूलेख” के नाम से भी जाना जाता है। इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए नागरिक भूमि से संबंधित विभिन्न कार्य जैसे नामांतरण, भूमि का नक्शा, नकल जमाबंदी, भूमि रिकॉर्ड, दाखिल ख़ारिज, प्रतिलिपि आदि का जानकारी निकाल सकते है।
अपना खाता राजस्थान ई-मित्र कियोस्क द्वारा उपलब्ध कराया जाता है, इसका संचालन राजस्थान सरकार द्वारा किया जा रहा है। अब लोगों को सरकारी दफ्तरों जैसे पटवारी और लेखपाल के दफ्तरों के चक्कर लगाने से आज़ादी मिलेगी। अब राज्य के नागरिक घर बैठे जमीन की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए यूजर को आधिकारिक वेबसाइट पर जाके पंजीकरण करना होता है। सभी तक जानकारी पहुंचे इसके लिए सरकार द्वारा भूमि से सम्बंधित डाटा भी तैयार किया जा रहा है।
नामांतरण के लिए आवश्यक संलग्न दस्तावेज़-
नामांतरण प्रकार | आवश्यक दस्तावेज़ |
विरासत का नामांतरण दर्ज | मृत्यु प्रमाण पत्र,प्रमाणित वारिस सजरा |
बैंक से लिए गए लोन | पंजीकृत रहन पत्र, गैर पंजीकृत रहन-पत्र |
ऋणमुक्त के लिए | मूल रहनमुक्त पत्र |
हकत्याग | रजिस्टर्ड हकत्याग-पत्र |
नाबालिग से बालिग | तहसीलदार या उच्चाधिकारी का नाबालिग से बालिग दर्ज करने का आदेश, आयु के प्रमाण स्वरूप फोटो पहचान पत्र की प्रति |
उपहार | पंजीकृत उपहार-पत्र |
राजस्थान अपना खाता में उपलब्ध सेवाएं
जमाबंदी नक़ल: यह भूमि सबंधित दस्तावेज़ होता है, जिसमें ज़मीन की सभी जानकारी जैसे – रकवा, भूमि का हिस्सेदार, लगान दर, भू-प्रकार और अन्य विवरण मौजूद होता है। इसे “खतियान” भी कहा जाता है।
नामांतरण: किसी भी ज़मीन के मालिक जिसके नाम से भूमि पंजीकृत है। उस जमींन को बेचने, दान या वसीयत से मिलने के पश्चात भू-स्वामित्व का नाम बदलने की प्रक्रिया “नामांतरण” कहलाता है।
अपना खाता जमाबंदी नकल कैसे निकालें
- सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट के इस पेज में जाएँ- https://apnakhata.rajasthan.gov.in/
- फिर, जिला नाम,तहसील और गांव नाम को सेलेक्ट करे।
- आवेदक का नाम,शहर,पता और पिन कोड को भी भरे।
- इसके बाद दो विकल्प दिखाई देगा (1) जमाबंदी की प्रतिलिपि और (2) नामांतरण की प्रतिलिपि
- इन विकल्प में से पहला नंबर वाला “जमाबंदी की प्रतिलिपि” को चुनें।
- फिर, तीनऑप्शन होगा- ‘खाता नंबर,खसरा तथा नाम से’ इनमें से किसी एक को चुने। जिससे देखना चाहते है।
- यदि आप खाता और खसरा नंबर में से किसी एक को चुने है तो नंबर सेलेक्ट कर लें और “चयन करे” पर क्लिक कर दें।
- अब, “नकल (सूचनार्थ)” लिखा विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Apna Khata Portal पर विभिन्न सेवाओं के लिए Charges
क्रमांक | दस्तावेज़ का नाम | संख्या | शुल्क |
1 | जमाबंदी कॉपी | 10 खसरा सं. तकप्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा सं. | 10.00 रु5.00 रु |
2 | नक्शा की कॉपी | प्रत्येक 10 खसरा सं. या उसका भाग | 20.00 रु |
3 | p21 में नाम बदलना | प्रत्येक बदलाव के लिए | 20.00 रु |
अपना खाता राजस्थान भूलेख के लाभ
अपना खाता भूलेख राजस्थान पोर्टल के आने से नागरिको को बहुत से फायदे मिलने वाले है। इस पोर्टल के जरिये नागरिक आसानी से घर बैठे जमीन से जुड़े सभी कामो को कर सकते है।
- राजस्थान के नागरिक जमाबंदी तथा राजस्थान को कोई भी भूलेख (Land Record Rajasthan) देख सकते हैं।
- सभी भूलेख उपलब्ध हैं, इसके लिए आपको केवल खसरा संख्या दर्ज करना है।
- आप आसानी से भूलेखों का प्रिंट आउट ले सकते हैं, जो बैंक से ऋण लेने के लिए आवश्यकता हो सकते हैं।
- इसे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आती है और बार-बार रजिस्ट्रार ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं होती है।
- इससे भूमि संबंधी अपराधों, भूमि पर अवैध कब्जे, विवाद आदि में कमी आती है।
अगर आप जमीन खरीदने से पहले, खरीदार अपना खाता राजस्थान (Apna Khata Rajasthan) पोर्टल पर सारी जानकारी को वेरिफाई कर सकते हैं। ऐसा करने से आप बाद किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
- Rojgar Sangam Yojana क्या है? जाने पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया
- UP Scholarship : जाने यूपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया
- Samagra ID Portal – Print/Download, Search, eKYC, Status
- Jan Samarth Portal : समर्थ पोर्टल पर 13 सरकारी स्कीम के तहत मिलेगा लोन मिलेंगे लोन
- Mudra Loan Yojana : पात्रता, ब्याज, लाभ Online Apply कैसे करे
हमारी वेबसाइट के नवीनतम अपडेट के लिए minidea को Visit करते रहे साथ ही हमें Facebook पर जरूर Follow करे।