General Knowledge

CPU Full Form in Hindi – सीपीयू क्या है? कैसे काम करता है

CPU Full Form in Hindi : आज के समय में सभी कामो को कंप्यूटर के जरिये किया जा रहा है। हालाँकि कंप्यूटर को चलानेके लिए एक दिमाग की जरुरत होती है, जिसको CPU कहा जाता है। इस लेख में हम CPU से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे – CPU क्या है? CPU की फुल फॉर्म क्या होती है और CPU क्या काम करता है इसके बारे में बता रहे है।

CPU क्या होता है? What is CPU In Hindi

सीपीयू को कंप्यूटर का “मस्तिष्क” कहा जाता है, क्योंकि यह कंप्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रित करता है और डेटा को प्रोसेस करता है। यह निर्देशों को पढ़ता है, उन्हें समझता है, और फिर उन निर्देशों को आउटपुट में बदलता है।

CPU एक तरह का हार्डवेयर डिवाइस है, जिसे कंप्यूटर में लगाया जाता है। सीपीयू एक इलेक्ट्रॉनिक चिप होती है जो की कंप्यूटर के motherboard पर स्थित होती है। यह कंप्यूटर का मुख्य पार्ट होता है जो सभी दिशा-निर्देशों को पूरा करने का काम करता है।

CPU Full Form in Hindi

CPU का full form – Central Processing Unit होता है, जिसमे हिंदी में केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई भी कहा जाता है। यह कंप्यूटर के सभी भागो को मैनेज करता है।

सीपीयू को अलग अलग नाम से भी जाना जाता है, जैसे कि Processor (प्रोसेसर), Microprocessor (माइक्रोप्रोसेसर), mainframe (मेनफ़्रेम), Central processor (सेंट्रल प्रोसेसर) आदि।

CPU का इतिहास क्या है?

आज के समय में जो कंप्यूटर आ रहे है वो बहुत ही छोटे साइज के है, जबकि पुराने समय में कंप्यूटर बहुत बड़े हुआ करते थे। जिस वजह से कुछ गिने-चुने लोग ही कंप्यूटर का उपयोग कर पाते थे। लेकिन समय के साथ टेक्नोलॉजी बदलती गई और कंप्यूटर का आकार छोटा होता गया।

कंप्यूटर में होने वाले बदलाव के पीछे सीपीयू का आकार सबसे मुख्य है। कंप्यूटर में सबसे पहले सीपीयू के रूप vacuum tube का इस्तेमाल किया जाता था। जिसके बाद Vacuum tube की जगह पर Transistor का इस्तेमाल किया जाने लगा। कुछ सालो बाद transistor की जगह Integrated Circuit (IC) ने ले ली। बाद में इसकी जगह Microprocessors का इस्तेमाल किया जाने लगा, जो साइज में काफी छोटा होता है।

निष्कर्ष

आज के समय में कंप्यूटर का ज्ञान होना बेहद जरुरी है। कुय्की छोटे से छोटा काम या फिर कोई भी बड़ा काम हो कंप्यूटर के जरिए ही होते हैं। यहाँ तक भी पढाई, बैंकिंग, अस्पतालों में भी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी वजह से कंप्यूटर से जुडी जानकारी होना भी बेहद आवश्यक है। इसी तरह से CPU की जानकारी भी होना जरुरी है।

इस लेख में CPU से जुडी सारी जानकारी विस्तार से प्रदान की है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे है तो इस तरह की जानकारी का ज्ञान होना चाहिए।

हमारी वेबसाइट के नवीनतम अपडेट के लिए minidea को Visit करते रहे साथ ही हमें Facebook पर जरूर Follow करे।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button