Best Money Saving Tips: पैसे बचाने के सबसे शानदार तरीके

महंगाई बढ़ रही है, लेकिन ज्यादातर लोगों की आय उसी गति से नहीं बढ़ती। ऐसे में हर कोई ज्यादा से ज्यादा पैसा बचाने की कोशिश करता है पर बचा नहीं पाते हैं। ऐसे में यदि आप अपनी कमाई का एक हिस्सा नियमित रूप बचा कर भविष्य में आने वाली आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक बच सकते हैं।
सभी अपने समर्थ के अनुसार पैसा कमाते है लेकिन वो कहां खर्च हो जाता है। बहुत से लोग कमाते तो है लेकिन पैसा बचा नहीं पाते। यदि आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत की आदत बना लेते हैं और उसे सही जगह निवेश करते हैं, तो समय के साथ यही छोटी बचत एक बड़ी संपत्ति का रूप ले सकती है।
अधिकतर लोग अच्छी सैलरी कमाते है, लेकिन Money Management Skill ना होने की वजह से बचत नहीं कर पाते। इस लेख में हम ऐसे आसान तरीके जानेंगे जिनकी मदद से कोई भी व्यक्ति अपनी आय के अनुसार बचत शुरू कर सकता है।
Saving क्या है और क्यों जरूरी है?
Saving का मतलब है अपनी income के एक हिस्से को future के लिए बचाके रखना है। यह पैसा आपके long-term goals के लिए काम आता है, जिस से जरूरत के समय बचे हुए पैसा का इस्तेमाल किया जा सके।
Saving सिर्फ पैसा जमा करना नहीं, बल्कि अपने आने वाले future के लिए एक strong foundation तैयार करना है। हालाँकि इसमें काफी समय लग सकता है, क्युकी आप प्रतिमाह थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाते है।
Money Saving Tips
अगर आप भी पैसा नहीं बचा पा रहे तो इन money saving ideas को आज़मा सकते है, इसमें आप एक निश्चित धन का संचय तो जरूर कर लेंगे।
1. पैसों का हिसाब रखें
कुछ लोग पैसे का हिसाब नहीं रखते और मनमर्जी के अनुसार पैसे खर्च करते है. बहुत से लोग पैसा टोकमते है लेकिन कब खर्च हो जाता है, उनको पता ही नहीं चलता. हिसाब न रखने की वजह से कहां पैसे खर्च हुए हैं. इस वजह से ना चाहते हुए भी ज्यादा खर्चा हो जाता है, और आपको पता ही नहीं चलता.
इसलिए एक डायरी बनाइए, उसमे अपने खर्चे का ब्योरा लिखना शुरू करे। इससे आपको अंदाजा मिलेगा कि कहां फिजूल मे धन खर्च हो रहा है. ऐसे में जहा पर फालतू पैसा जा रहा है उसकी बचत कर पाना आसान होगा.
आय बढ़ने से लोग अमीर नहीं बनते, बल्कि बचत और सही निवेश की आदत उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है।
2. खर्च को नियंत्रण में रखें
जब आमदनी बढ़ जाती है तो लोग ज्यादा पैसे खर्च करने लगते है. जबकि ये पूरी तरह से गलत है. कभी भी अपने खर्चों को मत बढ़ाइए. जिस तरह से पहले आप अपना काम चला रहे थे, उसी को जारी रखिए. जिस से आप अपने बचे हुए पैसो की सेविंग कर सके. अपने कहावत तो सुनी होगी न की चादर जितनी हो, उतने ही पैर फैलाने चाहिए. इससे आप अपने पैसों को एक व्यवस्थित ढंग से मैनेज कर सकेंगे.
मनोरंजन और बाहर भोजन करने के खर्च को कम करे. टेलीविज़न और membership जैसे मासिक खर्चो को जितना हो सके काम करे. खासकर यदि वे स्वचालित रूप से नवीनीकृत होते हैं जैसे कि Prime Videos, Subscription Services एक fix date पर automatically आपके account से पैसा काट लेते है.
खरीदने से पहले खुद से पूछें: क्या मुझे इसकी वास्तव में जरूरत है या सिर्फ मन कर रहा है?
3. भविष्य की तैयारी जरूर करे
लोग अक्सर आज के समय में जीते है, लेकिन भविष्य की परिस्थिति के अनुसार खुद को तैयार रखना जरुरी है। हो सकता है की आज आपका समय अच्छा चल रहा हो लेकिन बाद में क्या होगा किसी को नहीं पता. विपरीत परिस्थिति के लिए हमेशा खुद को त्यार रखे, future के लिए जितना हो सके पैसा बचा कर रखे. यदि आज आप पैसो की बचत करते है तो आगे चल कर इसका इस्तेमाल आप अपने future plans में कर सकते है.
4. अपने वेतन या कमाई के आधार पर खर्चे तय करें
हर किसी को अपनी कमाई के अनुसार पैसे खर्च करे. बहुत से लोगो के खर्चे बहुत ज्यादा होते है जिसकी पूर्ति उनकी कमाई में नहीं हो पाती. वर्तमान में Materialistic Lifestyle होने के चलते हर कोई दुसरो को देख कर काम करने लगा है. जिस वजह से उनके खर्चे भी बढ़ जाते है, इसलिए इन सब से बचते हुए हर किसी को कमाई का एक तय हिस्सा ही खर्चा करना चाहिए. इस से आप ज्यादा से ज्यादा पैसा बचा पाएंगे.
5. बचत लक्ष्य निर्धारित करें
पैसा बचाने के लिए अच्छे तरीके का चयन करे, जिस से आप ज्यादा से ज्यादा पैसा बचा सके। इसके लिए आपको यह पता करना होगा की किस scheme में invest करके ज्यादा return मिलता है। इस तरह से हर महीने पैसा जमा कर सकते है या फिर automatic transfer को भी activate कर सकते है।
6. अपने क्रेडिट कार्ड की खरीदारी को limited करें
Credit Card के आने की वजह से लोगो के खर्चे बढ़ गए है. बहुत से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे है. जब आपके पास cash ख़तम हो जाता है या फिर online shopping कर रहे है तो इसका इस्तेमाल कर सकते है. एक निश्चित तारीख पर आपको इसका Bill चुकाना होता है, जिसके लिए आपको थोड़ा समय मिल जाता है. अगर आप वाकई पैसा बचाना चाहते है तो credit card का इस्तेमाल कम कर दे.
7. उधार लेते समय सोच विचार जरूर करें
अक्सर लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उधार लेते है. अगर आप किसी से उधार लेने जा रहे है तो सोच समझ कर विचार जरूर करे. उधार लेते समय आपको विभिन्न उधारदाताओं के बारे में अच्छे से रिसर्च करे. इस तरह से मिलने वाला लोन पर काम ब्याज देना पड़ेगा और सहायता भी मिलेगी।
8. Cancel or Pause Subscriptions
अगर आप पैसे बचाना चाहते है तो विभिन्न subscription को लेना बंद करे या जिसकी जरुरत नहीं है उसको pause कर दे। OTT Subscription, Gym Subscription, TV streaming service और बहुत से प्लान्स को बंद करवा सकते है।
यदि आप प्रतिदिन केवल ₹100 बचाते हैं, तो एक वर्ष में लगभग ₹36,500 बचा सकते हैं। नियमित बचत छोटी लग सकती है, लेकिन समय के साथ इसका प्रभाव बड़ा होता है।
FAQs
पैसे बचाने की चुनौतियाँ क्या हैं?
पैसे बचाने के लिए आपको Money Management से जुडी जानकारी होना जरुरी है।
कम सैलरी में बचत कैसे करें?
अनावश्यक खर्च को कम करें, हर महीने बजट बनाएं और छोटी राशि से भी नियमित बचत शुरू करें।
क्या बच्चों को भी बचत सिखानी चाहिए?
हाँ। कम उम्र से ही बच्चो को बचत की आदत को विकसित काना चाहिए।
निष्कर्ष
पैसे बचाने के लिए बड़ी आय होना जरूरी नहीं है। अपनी आदतों में बदलाव करके, नियमित बजट बना कर, अनावश्यक खर्च में बचत करके आसानी से पैसे बचाये जा सकते है। हालाँकि यह जल्दी नहीं हो सकता, इसमें थोड़ा टाइम लग सकता है। लेकिन सही प्लानिंग और Money Saving Tips की मदद से बिना किसी परेशानी के पैसे बचा सकते है।
पैसे बचाने के बाद पैसो के बैंक में बचा कर रखते है तो महंगाई उसकी क्रय शक्ति को कम कर सकती है। ऐसे में जोखिम क्षमता को कम करने के लिए बचत का एक हिस्सा उपयुक्त निवेश विकल्पों में लगाने पर जरूर विचार करें।







