Samadhan Portal क्या है? अपनी कंपनी से हैं परेशान तो यहां दर्ज कराएं शिकायत

Neha Arya
5 Min Read
Samadhan Portal

Samadhan Portal : देश भर में करोड़ों लोग संगठित क्षेत्र (Organised Sector) में काम करते हैं। ऐसे में कई बार कंपनी द्वारा छंटनी या बर्खास्तगी आदि संबंधित शिकायत रहती है। अगर कोई कंपनी में अपनी शिकायत को दर्ज़ करे तो सुनवाई नहीं होती। इसी को देखते हुए श्रम मंत्रालय (Ministry Labour) ने कर्मचारियों के लिए समाधान पोर्टल को शुरू किया है।

इस पोर्टल के जरिये कर्मचारी अपनी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज़ करवा सकते है। इसके साथ ही सरकार ने कम्पनियो और कर्मचारियों में होने वाले विवाद को निपटाने में उद्देश्य से पोर्टल का निर्माण किया है। Samadhan Portal के जरिये शिकायत दर्ज करने के साथ ट्रैक करने की सुविधा भी मिलती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उनके मुद्दों को समय पर हल किया जाए।

समाधान पोर्टल क्या है?

समाधान पोर्टल भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य श्रमिकों के लिए न्याय को सरल, आसान और त्वरित बनाना है। अगर किसी व्यक्ति को कंपनी ने बिना किसी जानकारी के बर्खास्त कर दिया है तो ऐसी स्थिति में वह अपनी शिकायत समाधान पोर्टल (Samadhan Portal) पर कर सकता है।

समाधान पोर्टल पर मुख्य रूप से मजदूरी का भुगतान न करने, अनुचित समाप्ति, श्रम कानूनों का पालन न करने और औद्योगिक कार्यों पर होने वाले विवादों से निपटता है। यह पोर्टल ऐसे विवादों को कुशलतापूर्वक, पारदर्शी और बिना देरी के हल करने में कार्य करता है।

समाधान पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं:

  • शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने और ट्रैक करने की सुविधा।
  • श्रमिकों को बर्खास्तगी या छंटनी जैसे मामलों में न्याय दिलाना।
  • सरकारी पक्ष और नियोक्ता के बीच विवादों का त्वरित समाधान।
  • पारदर्शी और डिजिटल प्रणाली जिससे शिकायतों का जल्द निपटारा हो सके।
  • श्रमिक इस पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसका स्टेटस भी ऑनलाइन देख सकते हैं।

समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज़ करने के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं

Samadhan Portal के जरिये सभी कर्मचारी अपनी शिकायत को दर्ज़ करवा सकते है। शिकायत दर्ज करते समय आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

  • नियुक्ति पत्र/रोजगार अनुबंध.
  • वेतन पर्ची/वेतन विवरण.
  • समाप्ति पत्र (यदि लागू हो)।
  • पहचान प्रमाण (आधार, मतदाता पहचान पत्र, आदि)
  • प्रासंगिक पत्राचार (ईमेल, नोटिस, आदि)
  • संघ प्राधिकरण (यदि संघ के माध्यम से दाखिल किया जा रहा है)।

कार्यवाही में देरी से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज स्पष्ट हों और सीधे शिकायत से संबंधित हों।

समाधान पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज़ करे?

  • इसके लिए आप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://samadhan.labour.gov.in/ पर क्लिक करें.
  • इसके बाद इस पोर्टल पर साइन इन करें.
  • इसके बाद अपना नंबर डालकर उसे वेरीफाई करें.
  • इसके बाद आपको अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म मिलेगा जिसे फिल करें.
  • इसके बाद आप इस प्रो-फॉर्म को भर दें और इसे सेव कर दें.
  • ध्यान रखें कि सभी जानकारी सही फिल करें.
  • इसके बाद अपनी Dispute ID के जरिए ससम-समय पर अपनी शिकायत का स्टेटस चेक करते रहें.

समाधान पोर्टल एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये मजदूर या कर्मचारी आसानी से सीधे अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

ई-समाधान पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को शिकायत दर्ज करने, उनकी निगरानी करने और निश्चित समय में उनका समाधान प्रदान करना है। यह श्रमिकों, यूनियनों और अन्य हितधारकों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Share This Article
Hello, friends मेरा नाम Neha Arya, Minide.co.in में Author & Co-founder हूँ. आप हमारे ब्लॉग को पढ़ते रहिये हम आपको नई - नई जानकारी उपलब्ध करते रहेंगे।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *