List of all Political Parties in India : राजनीतिक दल हर लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक हैं और सभी उम्मीदवारों के चयन के लिए चुनावी प्रक्रिया को बनाया गया है। भारत में बहुदलीय व्यवस्था है, इसलिए देश में छह राष्ट्रीय दल हैं इसमें आप, बसपा, भाजपा, कांग्रेस, माकपा और एनपीपी शामिल है।
एक मान्यता प्राप्त पार्टी का अपना खुद का चुनाव चिन्ह मिलता है और उसको टीवी और रेडियो के जरिये चुनाव प्रचार करने का विशेषाधिकार प्राप्त होता है। इस लेख में भारत के सभी राजनैतिक डालो के बारे में विस्तार से बता रहे है।
राजनीतिक दल क्या है?
भारत में एक राजनीतिक दल (raajnitik dal) एक ऐसा संगठन है जो देश में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों को संगठित करता है। एक राजनैतिक दल अपने अनुसार किसी भी उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे सकता है। पिछले कुछ सालो में बहुत से राजनैतिक दलों का गठन हुआ है। कोई भी नेता या फिर व्यक्ति अपना खुद का राजनैतिक दल बना सकता है।
List of all Political Parties in India
भारत में विविध पार्टियों वाली राजनीतिक प्रणाली है. भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार वर्तमान में 6 राष्ट्रीय पार्टियां, 54 राज्य पार्टियां और 2597 गैर मान्यता प्राप्त पार्टियां हैं। सभी राजनैतिक दल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ सकते है। इसके लिए Polytical Parties का भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) में पंजीकृत होना आवश्यक है।
क्र.सं. | नाम | गठन |
---|---|---|
1. | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 1980 |
2. | बहुजन समाज पार्टी (BSP) | 1984 |
3. | मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) | 1964 |
4. | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) | 1885 |
5. | नेशनल पीपुल्स पार्टी | 2013 |
6. | आम आदमी पार्टी | 2012 |
भारत में राज्य पार्टियों (List of Main State Parties)
नाम | गठन | राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश |
---|---|---|
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस(TMC) | 1998 | मेघालय, त्रिुपुरा और पश्चिम बंगाल |
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(AIADMK) | 1972 | पुदुचेरी, तमिलनाडु |
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) | 1939 | पश्चिम बंगाल |
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) | 1958 | तेलंगाना |
ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (AINRC) | 2011 | पुदुचेरी |
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) | 2004 | असम |
ऑल झारखण्ड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) | 1986 | झारखण्ड |
असम गण परिषद (AGP) | 1985 | असम |
बीजू जनता दल (BJD) | 1997 | ओडिशा |
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) | 2005 | असम |
देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK) | 2005 | तमिलनाडु |
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) | 1949 | पुदुचेरी, तमिलनाडु |
जनता कांग्रेस | 2016 | छत्तीसगढ़ |
हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) | 1968 | मेघालय |
इन्डियन नेशनल लोक दल (INLD) | 1996 | हरियाणा |
इन्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) | 1948 | केरल |
जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस (JKNC) | 1932 | जम्मू-कश्मीर |
जम्मू-कश्मीर नेशनल पेंथर्स पार्टी (JKNPP) | 1982 | जम्मू-कश्मीर |
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) | 1999 | जम्मू-कश्मीर |
जनता दल (सेक्युलर) (JD(S)) | 1999 | कर्नाटक, केरल और अरूणाचल प्रदेश |
जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U)) | 2003 | अरुणाचल प्रदेश, बिहार और मणिपुर |
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) | 1972 | झारखण्ड |
जननायक जनता पार्टी | 2018 | हरियाणा |
केरल कांग्रेस (एम) (KC(M)) | 1979 | केरल |
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) | 2000 | बिहार, नागालैंड |
महाराष्ट नवनिर्माण सेना (MNS) | 2006 | महाराष्ट्र |
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) | 1963 | गोवा |
इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा | 2009 | त्रिपुरा |
मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) | 1961 | मिजोरम |
मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस (MPC) | 1972 | मिजोरम |
नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) | 2002 | मणिपुर, नागालैंड |
केरल कांग्रेस | 1979 | केरल |
गोवा फॉरवार्ड पार्टी | 2016 | गोवा |
अरुणाचल पीपुल्स पार्टी (PPA) | 1977 | अरुणाचल प्रदेश |
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 1997 | बिहार, झारखण्ड |
अपना दल | 2016 | उत्तर प्रदेश |
नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी | 2017 | नागालैंड |
रिवोल्यूशनरी सोशिलिस्ट पार्टी (RSP) | 1940 | केरल |
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी | 1999 | महाराष्ट्र और नागालैंड |
समाजवादी पार्टी (SP) | 1992 | उत्तर प्रदेश |
शिरोमणि अकाली दल (SAD) | 1920 | पंजाब |
शिव सेना (SS) | 1966 | महाराष्ट्र |
शिव सेना(उद्दव बालासाहेब ठाकरे) | 2022 | महाराष्ट्र |
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) | 1993 | सिक्किम |
असोम गण परिषद | 1985 | असम |
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) | 2013 | सिक्किम |
भारत राष्ट्र समिति | 2001 | तेलंगाना |
तेलगू देशम पार्टी (TDP) | 1982 | आंध्र प्रदेश, तेलंगाना |
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) | 1997 | मेघालय |
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) | 2011 | आंध्र प्रदेश, तेलंगाना |
वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी | 2021 | मेघालय |
यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल | 2015 | असम |
तिप्र मोठा पार्टी | 2022 | त्रिपुरा |
राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी | 2020 | राजस्थान |
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी | 2021 | बिहार |
बोडो लैंड पीपल फ्रंट | 2005 | असम |
कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया | 1925 | केरल, मणिपुर और तमिलनाडू |
भारत में राजनीतिक दल का दर्जा प्राप्त करने की पात्रता
अगर कोई नेता किसी पोलिटिकल पार्टी का गठन करता है तो उसे भारत के निर्वाचन आयोग के पास पंजीकृत होना चाहिए तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। किसी भी दल को उसकी पात्रता के अनुसार राज्य और राष्ट्रीय दर्ज़ा प्रदान किया जाता है।
राज्य पार्टी के लिए मानदंड
- लोक सभा या राज्य विधान सभा में कम से कम 6% मत प्राप्त होना चाहिए। इसके साथ ही कम से कम एक लोक सभा सीट या दो विधान सभा सीटें प्राप्त हों।
- राज्य की विधान सभा में कुल सदस्यों की संख्या का कम से कम 3% या विधान सभा में 3 सीटें, जो भी अधिक हो, प्राप्त हो।
- लोकसभा में राज्यों को आवंटित 25 सीटों में से कम से कम एक लोकसभा सीट मिल जाए।
- चुनाव आयोग ने 64 राजनीतिक दलों को राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के रूप में मान्यता प्रदान की है।
राष्ट्रीय राजनीतिक दल के लिए मानदंड
- लोक सभा और चार से अधिक राज्यों की विधान सभा के आम चुनाव में डाले गए वैध मतों में से कम से कम 6% मत प्राप्त हों।
- किसी राज्य की लोकसभा या विधानसभा के आम चुनाव में डाले गए वैध मतों का कम से कम 8% मत प्राप्त हो।
- तीन या अधिक राज्यों से कुल लोकसभा सीटों में से कम से कम 2% सीटें जीतना जरुरी है।
भारतीय राजनीति में बहुत सी पार्टिया है, जिस से राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ावा मिलता है। अधिक पार्टिया होने की वजह से मतदाता असमंजश की स्थिति में आ जाते है। इस कारण से किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाता है और गठबंधन की सरकार बनती है।
- BCA Full Form in Hindi – बीसीए पूरा नाम, योग्यता, फायदे
- NDA Party Full Form in Hindi – NDA का पूरा नाम क्या है?
- DCP Full Form – डीसीपी कौन होता है इसके कार्य और अधिकार
- CA Full Form क्या है? CA कैसे बने इसकी सम्पूर्ण पूरी जानकारी
- NASA Full Form in Hindi : NASA क्या है? उपलब्धियां और इतिहास
हमारी वेबसाइट के नवीनतम अपडेट के लिए minidea को Visit करते रहे साथ ही हमें Facebook पर जरूर Follow करे।