General Knowledge

Top 10 Political Parties in India – भारत के राजनीतिक दलों की सूची

List of all Political Parties in India : राजनीतिक दल हर लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक हैं और सभी उम्मीदवारों के चयन के लिए चुनावी प्रक्रिया को बनाया गया है। भारत में बहुदलीय व्यवस्था है, इसलिए देश में छह राष्ट्रीय दल हैं इसमें आप, बसपा, भाजपा, कांग्रेस, माकपा और एनपीपी शामिल है।

एक मान्यता प्राप्त पार्टी का अपना खुद का चुनाव चिन्ह मिलता है और उसको टीवी और रेडियो के जरिये चुनाव प्रचार करने का विशेषाधिकार प्राप्त होता है। इस लेख में भारत के सभी राजनैतिक डालो के बारे में विस्तार से बता रहे है।

राजनीतिक दल क्या है?

भारत में एक राजनीतिक दल (raajnitik dal) एक ऐसा संगठन है जो देश में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों को संगठित करता है। एक राजनैतिक दल अपने अनुसार किसी भी उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे सकता है। पिछले कुछ सालो में बहुत से राजनैतिक दलों का गठन हुआ है। कोई भी नेता या फिर व्यक्ति अपना खुद का राजनैतिक दल बना सकता है।

List of all Political Parties in India

भारत में विविध पार्टियों वाली राजनीतिक प्रणाली है. भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार वर्तमान में 6 राष्ट्रीय पार्टियां, 54 राज्य पार्टियां और 2597 गैर मान्यता प्राप्त पार्टियां हैं। सभी राजनैतिक दल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ सकते है। इसके लिए Polytical Parties का भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) में पंजीकृत होना आवश्यक है।

क्र.सं.नामगठन
1.भारतीय जनता पार्टी (BJP)1980
2. बहुजन समाज पार्टी (BSP) 1984
3.मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM)1964
4.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)1885
5.नेशनल पीपुल्स पार्टी2013
6.आम आदमी पार्टी2012

भारत में राज्य पार्टियों (List of Main State Parties)

नामगठनराज्य/केन्द्रशासित प्रदेश
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस(TMC)1998मेघालय, त्रिुपुरा और पश्चिम बंगाल
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(AIADMK)1972पुदुचेरी, तमिलनाडु
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB)1939पश्चिम बंगाल
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)1958तेलंगाना
ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (AINRC)2011पुदुचेरी
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF)2004असम
ऑल झारखण्ड स्टूडेंट यूनियन (AJSU)1986झारखण्ड
असम गण परिषद (AGP)1985असम
बीजू जनता दल (BJD)1997ओडिशा
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF)2005असम
देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK)2005तमिलनाडु
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)1949पुदुचेरी, तमिलनाडु
जनता कांग्रेस2016छत्तीसगढ़
हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP)1968मेघालय
इन्डियन नेशनल लोक दल (INLD)1996हरियाणा
इन्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML)1948केरल
जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस (JKNC)1932जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर नेशनल पेंथर्स पार्टी (JKNPP)1982जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP)1999जम्मू-कश्मीर
जनता दल (सेक्युलर) (JD(S))1999कर्नाटक, केरल और अरूणाचल प्रदेश
जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U))2003अरुणाचल प्रदेश, बिहार और मणिपुर
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM)1972झारखण्ड
जननायक जनता पार्टी2018हरियाणा
केरल कांग्रेस (एम) (KC(M))1979केरल
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)2000बिहार, नागालैंड
महाराष्ट नवनिर्माण सेना (MNS)2006महाराष्ट्र
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP)1963गोवा
इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा2009त्रिपुरा
मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)1961मिजोरम
मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस (MPC)1972मिजोरम
नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF)2002मणिपुर, नागालैंड
केरल कांग्रेस1979केरल
गोवा फॉरवार्ड पार्टी2016गोवा
अरुणाचल पीपुल्स पार्टी (PPA)1977अरुणाचल प्रदेश
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)1997बिहार, झारखण्ड
अपना दल2016उत्तर प्रदेश
नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी2017नागालैंड
रिवोल्यूशनरी सोशिलिस्ट पार्टी (RSP)1940केरल
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी1999महाराष्ट्र और  नागालैंड
समाजवादी पार्टी (SP)1992उत्तर प्रदेश
शिरोमणि अकाली दल (SAD)1920पंजाब
शिव सेना (SS)1966महाराष्ट्र
शिव सेना(उद्दव बालासाहेब ठाकरे)2022महाराष्ट्र
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF)1993सिक्किम
असोम गण परिषद1985असम
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM)2013सिक्किम
भारत राष्ट्र समिति2001तेलंगाना
तेलगू देशम पार्टी (TDP)1982आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP)1997मेघालय
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP)2011आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी2021मेघालय
यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल2015असम
तिप्र मोठा पार्टी2022त्रिपुरा
राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी2020राजस्थान
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी2021बिहार
बोडो लैंड पीपल फ्रंट2005असम
कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया1925केरल, मणिपुर और तमिलनाडू

भारत में राजनीतिक दल का दर्जा प्राप्त करने की पात्रता

अगर कोई नेता किसी पोलिटिकल पार्टी का गठन करता है तो उसे भारत के निर्वाचन आयोग के पास पंजीकृत होना चाहिए तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। किसी भी दल को उसकी पात्रता के अनुसार राज्य और राष्ट्रीय दर्ज़ा प्रदान किया जाता है।

राज्य पार्टी के लिए मानदंड

  • लोक सभा या राज्य विधान सभा में कम से कम 6% मत प्राप्त होना चाहिए। इसके साथ ही कम से कम एक लोक सभा सीट या दो विधान सभा सीटें प्राप्त हों।
  • राज्य की विधान सभा में कुल सदस्यों की संख्या का कम से कम 3% या विधान सभा में 3 सीटें, जो भी अधिक हो, प्राप्त हो।
  • लोकसभा में राज्यों को आवंटित 25 सीटों में से कम से कम एक लोकसभा सीट मिल जाए।
  • चुनाव आयोग ने 64 राजनीतिक दलों को राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के रूप में मान्यता प्रदान की है।

राष्ट्रीय राजनीतिक दल के लिए मानदंड

  • लोक सभा और चार से अधिक राज्यों की विधान सभा के आम चुनाव में डाले गए वैध मतों में से कम से कम 6% मत प्राप्त हों।
  • किसी राज्य की लोकसभा या विधानसभा के आम चुनाव में डाले गए वैध मतों का कम से कम 8% मत प्राप्त हो।
  • तीन या अधिक राज्यों से कुल लोकसभा सीटों में से कम से कम 2% सीटें जीतना जरुरी है।

भारतीय राजनीति में बहुत सी पार्टिया है, जिस से राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ावा मिलता है। अधिक पार्टिया होने की वजह से मतदाता असमंजश की स्थिति में आ जाते है। इस कारण से किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाता है और गठबंधन की सरकार बनती है।

हमारी वेबसाइट के नवीनतम अपडेट के लिए minidea को Visit करते रहे साथ ही हमें Facebook पर जरूर Follow करे।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button