UDISE Plus Portal क्या है? पोर्टल का उद्देश्य, कैसे करे इसका उपयोग

Pankaj Sahu
4 Min Read
UDISE Plus Portal

UDISE Plus Portal भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल का नाम यूनिफाइड डिस्टिक इनफॉरमेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस पोर्टल है, जिसके जरिये देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, शिक्षकों और छात्रों की जानकारी एकत्रित की जाएगी।

जो भी स्कूल इस पोर्टल पर पंजीकृत होंगे उन्हें एक UDISE Code दिया जाएगा। इस तरह यह पोर्टल अभिभावकों को विभिन्न प्रकार के स्कूलों की पहचान करने में मदद करेगा जिस से आपको अपने बच्चे के लिए एक अच्छे स्कूल का चयन करने में मदद मिलेगी।

अगर आप भी अभिभावक है और अपने बच्चे के लिए अच्छा स्कूल तलाश रहे है तो इस पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस लेख में यू डायस प्लस पोर्टल क्या है? स्कूल लॉग इन, लाभार्थी, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट के बारे में विस्तार से बता रहे है।

UDISE Plus Portal क्या है?

भारत सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से UDISE Plus Portal को शुरू किया है। यह पोर्टल स्कूलों की स्थिति, बुनियादी ढांचे, नामांकन, शिक्षकों की संख्या, छात्रों की जानकारी प्रदान करता है। इस प्रकार यह शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रभावी नीतियां और कार्यक्रम बनाने में मदद करता है।

यूडीआईएसई प्लस का पूरा नाम Unified District Information for Education plus है। इस पोर्टल के अंदर देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का डाटा एकत्रित किया जाता है।

UDISE Plus Portal के लाभ

  • UDISE Plus के माध्यम से किसी भी स्कूल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • इसके जरिये सच्ची स्कूलों को एक कोड दिया जाता है, जो वर्गीकृत करने में मदद करता है।
  • माता-पिता पोर्टल का उपयोग करके अपने बच्चों के डेटा को बहुत आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।
  • सभी स्कूलों को इस पोर्टल पर डाटा अपलोड करना होता है।

UDISE Plus Portal पर स्कूल यूजर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाके School User Registration के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको राज्य, जिला, ब्लॉक और यूडाइस कोड को भरना होगा।
  • सभी डिटेल को दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड को भरकर Get Detail पर CLICK करें।
  • क्लिक करते ही एक एप्लीकेशन फार्म खुलेगा जिसमें अन्य सभी डिटेल को भरना है।
  • पूरे फॉर्म को भरने के पश्चात आप सबमिट पर CLICK कर दें।
  • इस प्रकार यूडाइस प्लस पोर्टल पर स्कूल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

UDISE Plus Portal के जरिये किसी भी सरकारी और निजी स्कूल की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी आदि स्कूलों को यू-डायस एक्सेस कोड दिया है। इसके साथ ही माता-पिता पोर्टल का उपयोग करके अपने बच्चों के डेटा को बहुत आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *