Gujrat Govt Namo Laxmi Yojana For Girl Students: गुजरात सरकार ने 9वी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली कन्याओं को छात्रवृत्ति देने के लिए नमो लक्ष्मी योजना की शुरु की है. इस योजना के तहत छात्राओं को 4 साल के भीतर ₹50000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है. इस छात्रवृत्ति के जरिए बालिकाएं शिक्षा से जुड़े जरुरी सामन को खरेड़ पाएंगी और आगे की पढ़ाई करने में भी मदद मिलेगी।
Namo Lakshmi Yojana के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता सीधे छात्रों के खाते क्रेडिट कर दी जाएगी. अगर आप भी नमो लक्ष्मी योजना का लाभ लेना चाहते है तो इसके बारे में विस्तार से जानकारी होना आवश्यक है जैसे नमो लक्ष्मी योजना क्या है, पात्रता, इसके लाभ और विशेषता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन कैसे करे।
Namo Laxmi Yojana Highlights
योजना का नाम | Namo Laxmi Yojana |
योजना को शुरू किया | गुजरात के शिक्षा विभाग के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | कन्याओं को स्कूल छोड़ने से रोकना, स्कूलों में कन्या छात्राओं की संख्या को बढ़ाना |
योजना से लाभार्थी | राज्य की स्कूल में पढ़ने वाली कन्याएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से |
Namo Lakshmi Yojana क्या है?
नमो लक्ष्मी योजना को गुजरात के शिक्षा विभाग के द्वारा शुरू किया गया है. इस योजना के अंतर्गत गुजरात में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक कि छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को सरकार द्वारा 4 साल में ₹50000 दिए जायेंगे।
ऐसी बहुत सी बालिकाएं है जो आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई बीच में छोड़ देती है. इस योजना के जरिये छात्राओं की संख्या को बढ़ाना और कन्या छात्राओं की पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित स्थिति में सुधार लाना है।
यह भी पढ़े: Original Marksheet Download Kaise Kare
नमो लक्ष्मी योजना गुजरात 2025 में छात्रवृति की राशी
कक्षा | छात्रवृत्ति राशि (Per Year) |
---|---|
9th | Rs. 10,000/- |
10th | Rs. 10,000/- |
11th | Rs. 15,000/- |
12th | Rs. 15,000/- |
Total | Rs. 50,000/- (From 9th to 12th) |
Namo Lakshmi Yojana Gujarat की पात्रता
- इस योजना का लाभ सिर्फ गुजरात के स्थाई निवासियों को ही मिलेगा।
- इस योजना के अंतर्गत सिर्फ छात्राएं पात्र हैं।
- योजना का लाभ सिर्फ नवी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को ही मिलेगा।
- सरकारी और प्राइवेट दोनों ही स्कूल में पढ़ रही छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
- आवेदन करने वाली छात्रा के परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली छात्रा की उम्र 13 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- छात्रा गरीब परिवार से होना आवश्यक है।
यह भी पढ़े: Govt Schemes for Women : ये है महिलाओं के लिए 5 बेस्ट सरकारी योजनाएं
Namo Lakshmi Yojana Gujarat के आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पिछले वर्ष की मार्कशीट
यह भी पढ़े: Kanya Sumangala Yojana क्या है? लाभ, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन कैसे करे
Namo Laxmi Yojana Registration
गुजरात की नमो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है-
- गुजरात के किसी भी स्कूल में पढ़ने वाली कन्या इस योजना के लिए पात्र होती है।
- आवेदन करने वाली कन्या को नोडल अधिकारी के पास अपने आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, शिक्षा से जुड़े दस्तावेज की जानकारी देनी होती है।
- उसके बाद नोडल अधिकारी के द्वारा सभी कन्याओं की एक सूची बनाई जाती है।
- उस सूची के आधार पर नमो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन नोडल अधिकारी के द्वारा किया जाता है।
- उसके बाद शिक्षा विभाग के द्वारा सभी कन्याओं के पंजीकरण फार्म को सत्यापित किया जाता है।
- जब कन्याओं का आवेदन फॉर्म पूरी तरह से सत्यापित हो जाता है, तो मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से छात्रवृत्ति के बारे में सूचित कर दिया जाता है।
- उसके बाद गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा हर महीने पात्र पाई गई कन्याओं के बैंक खाते में छात्रवृत्ति हर महीने डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाती है।
- इस तरह बहुत आसानी से आप गुजरात की नमो लक्ष्मी योजना का लाभ ले सकते हैं।
नमो लक्ष्मी योजना (Namo Laxmi Yojana) शिक्षा के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह योजना लड़कियों की पढ़ाई के खर्च को कम करने के साथ ही उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित भी करती है.
अगर आप गुजरात में कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक की छात्रा है तो इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती है. आवेदन फॉर्म भरते समय जानकारी को सही से दर्ज़ करना है, जिस से स्कालरशिप मिलने में आसानी हो. इसके साथ ही बैंक अकाउंट भी सही से दर्ज़ करना है।