MP e uparjan Portal : मध्य प्रदेश राज्य के किसानो के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओ को शुरू किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए किसानो को एक लिए एमपी ई उपार्जन पोर्टल की शुरुआत की है।
इस पोर्टल के माध्यम किसानों द्वारा उगाई जाने वाली रबी और खरीफ की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं और अच्छे पैसे बना सकते है।
MP e uparjan portal क्या है?
E-Uparjan योजना राज्य के किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा शुरू किया गया है। जिस से किसान अपनी फसलों को सही कीमत पर बेच सकते है। किसानों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।
इस पोर्टल के जरिये किसान अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार को बेच सकते हैं, ताकि उनको अपनी फसल का वाजिब दाम मिल पाए। पहले ये प्रक्रिया ऑफलाइन थी लेकिन अब इसको ऑनलाइन कर दिया गया है।
एमपी ई उपार्जन पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल खरीद-बिक्री में होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाना है। इसके साथ ही किसानो को अपनी फसल का दाम सही मिल सके और फायदा हो।
MP E Uparjan के विशेषताएं
- ऑनलाइन पंजीकरण का सुविधा
- मिलने वाला राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाता में
- किसान को मैसेज के माध्यम से अलर्ट
- अधिकतम कीमत प्राप्त होना
- विभिन्न प्रकार के अनाज़ खरीददारी का व्यवस्था
- सरकार द्वारा अनाजों में निगरानी
मध्य प्रदेश ई उपार्जन पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
- किसान की समग्र आईडी
- किसान के पास स्थायी निवासी होना अनिवार्य है
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- खसरा-खतौनी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
एमपी ई उपार्जन पर परंजीकरण की प्रक्रिया
- सबसे पहले एमपी ई उपार्जन ऑफिशियल वेबसाइट https://mpeuparjan.nic.in/ पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाके के बाद “रबी 2025-26” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। जहा पर “किसान पंजीयन/आवेदन सर्च” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने किसान से जुड़ी जानकारी दर्ज करने के लिए एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में सभी जानकारी को दर्ज़ करना है।
- इसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से जुड़ी जानकरियां दर्ज करनी है।
- जानकारी दर्ज़ करने के बाद OTP वेरीफाई करके “सुरक्षित करे” के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपको भूमि से सम्बंधित जानकारी को दर्ज़ करना है, जिसमे फसल लाने की तिथि, राजस्व-ग्राम, पटवारी हल्का, खसरा-खतौनी नंबर देना है और “Submit” के बटन पर क्लिक करना है।
अंत में एक पेज ओपन होगा जिसमे आपकी आवेदन संख्या और पावती संख्या का विवरण मिलेगा, जिसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास संभाल कर रख लेना है। इस तरह से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- PM Internship Yojana क्या है? हर महीने मिलेगा ₹5000 का इंटर्नशिप भत्ता
- Samadhan Portal क्या है? अपनी कंपनी से हैं परेशान तो यहां दर्ज कराएं शिकायत
- Intra Haryana : e Salary Slip Download, Registration and login
- Sewayojan Portal – Online Registration, Login at sewayojan.up.nic.in
- PMEGP Loan Yojana 2025: व्यवसाय करने के लिए सरकार दे रही लोन