LifeHackes

TC Application in Hindi – टीसी लेने के लिए एप्लीकेशन

जब किसी कारण वश आपको एक स्कूल को छोड़कर दूसरे स्कूल जाना पढता है तो आपको नए स्कूल में एड्मिशन के लिए टीसी सर्टिफिकेट की जरुरत होती है। यह छात्र की शैक्षिक प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का रिकॉर्ड प्रदान करता है।

एक स्कूल से दूसरे स्कूल में एडमिशन लेने के लिए TC का होना जरुरी होता है। इसके बिना एडमिशन मिलना मुश्किल होता है। TC को लेने के लिए स्कूल में एप्लीकेशन देना होता है। इस लेख में TC lene ke liye application in hindi के बारे में बता रहे है। तो आप इस लेख को जरूर पढ़े।

TC क्या है?

TC का फुल फॉर्म ट्रांसफर सर्टिफिकेट (Transfer Certificate) होता है, इसे हिन्दी मे स्थानांतरण प्रमाण पत्र भी कहा जाता है। जब आप एक स्कूल या दूसरे स्कूल या फिर एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में admission लेते है तो TC की आवश्यकता होती है। इसके बिना आपका नए स्कूल में एडमीशन नही होगा।

टीसी के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखे? TC Application in Hindi

सेवा मे,

श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
गुरुकुल स्कूल सीधी (मध्य प्रदेश)

विषय – टीसी लेने हेतु आवेदन पत्र

महोदय,

विनम्र निवेदन है की मैं रोहित सोनी आपकी स्कूल का विद्यार्थी हूँ। मैंने हाल ही मे आपकी स्कूल से कक्षा 10 वी पास की है। मेरे पिताजी एक सरकारी कर्मचारी है उनका सीधी से सतना ट्रांसफर हो गया है। इसलिए मेरा पूरा परिवार हमेशा के लिए अब सतना मे रहने जा रहें हैं।

मुझे अपनी पढ़ाई पूरी करनी है इसलिए मुझे वहाँ जाकर किसी स्कूल मे एडमिशन लेना जरूरी है और एडमिशन लेने के लिए मुझे टीसी की आवश्यकता है।

अत: आपसे निवेदन है कि जल्द से जल्द मुझे मेरा ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने की कोशिश करें जिससे मैं दूसरे स्कूल मे एडमिशन ले सकूं। इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा।

– धन्यवाद –

दिनांक –

आपका आज्ञाकारी शिष्य
नाम – रोहित
कक्षा – 10 वी
रोल नंबर – ABCD01234

College se TC lene ke liye application kaise likhe

सेवा मे,

श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
रीवा, ( मध्य प्रदेश )

विषय – टीसी लेने के लिए आवेदन पत्र।

महोदय,

विनम्र निवेदन है की मेरा नाम मोहित सोनी है। मैं आपके कॉलेज के सेकंड ईयर का विद्यार्थी हूँ। मेरे पिताजी एक सरकारी कर्मचारी हैं और उनका ट्रांसफर रीवा से इंदौर हो गया है।

इसलिए मेरा पूरा परिवार हमेशा के लिए अब इंदौर मे रहने जा रहें हैं। मुझे अपनी पढ़ाई पूरी करनी है इसलिए मुझे वहाँ जाकर किसी कॉलेज मे एडमिशन लेना पड़ेगा, और एडमिशन लेने के लिए मुझे टीसी की आवश्यकता है।

अत: आपसे निवेदन है कि जल्द से जल्द मुझे मेरा ट्रांसफर सर्टिफिकेट प्रदान करें जिससे मैं दूसरे कॉलेज मे एडमिशन ले सकूं। इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा।

– धन्यवाद –

दिनांक –

आपका आज्ञाकारी शिष्य
नाम – रोहित
कक्षा – 10 वी
रोल नंबर – ABCD01234

12 वी की टीसी लेने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें?

सेवा मे,

श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
शाशकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
सीधी ( मध्य प्रदेश )

विषय – टीसी लेने हेतु आवेदन पत्र।

महोदय,

सविनय निवेदन है की मैं रोहित सोनी आपकी स्कूल का विद्यार्थी हूँ। मैंने हाल ही मे आपकी स्कूल से कक्षा 12 वी की परीक्षा पास की है। अब मुझे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए कॉलेज में एडमीशन लेना है। इसलिए मुझे टीसी की आवश्यकता है।

अत: आपसे निवेदन है कि जल्द से जल्द मुझे मेरा स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने की महान कृपा करें, जिससे मैं कॉलेज मे एडमिशन ले सकूं। इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा।

– धन्यवाद –

दिनांक –

आपका आज्ञाकारी शिष्य
नाम – रोहित
कक्षा – 10 वी
रोल नंबर – ABCD01234

TC लेने के लिए एप्लीकेशन लिखना जरुरी होता है, एक अच्छी एप्लीकेशन लिखना भी एक कला है। यह आपके काम को आसान करने के लिए जरुरी है।

हमारी वेबसाइट के नवीनतम अपडेट के लिए minidea.co.in को Visit करते रहे साथ ही हमसे Facebook पर Follow करे।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button