Zomato से पैसे कैसे कमाए? हर महीने ₹25000 से लाखो कमाए

Neha Arya
14 Min Read
zomato se paise kaise kamaye
Zomato से पैसे कैसे कमाए? हर महीने ₹25000 से लाखो कमाए

दोस्तो आज के समय लोग पैसे कमाने के तरीके के बारे में ढूंढते रहते है और आप भी Zomato से पैसे कैसे कमाए? की जानकारी ढूंढ रहें है, तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हों।

आज कल हर काम ऑनलाइन होता जा रहा है। कोई भी चीज घर बैठें बैठें मंगवा सकते है। इतना ही नहीं आप खाना भी Online मंगवा सकते है और खाना ऑर्डर करने के लिए अभी के समय में काफी सारी कंपनी के App उपलब्ध है। इन सभी कंपनी में Zomato भी एक बहुत अच्छी और लोकप्रिय कंपनी है। Zomato से हर तरह की खाने की चीज मंगवा सकते है और वह भी बहुत जल्दी और आसानी से। आप Zomato के अलावा रेफर करके पैसे कमाने वाला ऐप से भी पैसे कमा सकते हैं।

Zomato से खाना मंगवाने के अलावा आप Zomato से पैसे भी कमा सकते है। Zomato से पैसे कैसे कमाए? इस बारे मे हमने बहुत ही विस्तार से बताया है और Zomato से जुड़ी और भी जानकारी को बताने की कोशिश किया है। आप भी Zomato से पैसे कमाना चाहते है, तो आपको इस पोस्ट को शुरु से लेकर अंत तक जरुर पढ़ना चाहिए। तो चलिए बिना किसी देरी के Zomato से पैसे कमाने की जानकारी को जानते है।

Zomato App क्या है?

Zomato यह एक Online Food Order करने का ऐप है। Zomato App को अभी के समय में काफी सारे लोग इस्तेमाल कर रहें है और घर बैठें खाना भी ऑर्डर कर रहें है। Zomato App से आज के समय में काफी सारे लोग Order करके खाना भी खा रहें है और काफी सारे लोग पैसे भी कमा रहे है।

zomato kya hai

Zomato से अभी के समय में 10 लाख से अधिक Restaurant जुड़े हुए है। इसमें हर ऑर्डर पर लोगों को Discount भी मिलता है। इसमें काफी सारे ऐसे फिचर्स है, जिससे user को काफी अच्छी सुविधा मिलती है।

अभी के समय में Zomato App को 100 मिलियन से ज्यादा user ने इंस्टॉल किया हुआ है और काफी सारे user ने Zomato की सर्विस अच्छी होने की वजह से इस ऐप को 4.0 Star की रेटिंग भी दिया है। Zomato company को Editers Choice का Award भी मिला हुआ है।

Zomato से पैसे कैसे कमाए जानें तरीके

Zomato से पैसे कमाने के लिए ज्यादा तरीके नही है, लेकिन 2 तरीके है। आप इन दोनों तरीके पैसे कमा सकते है और अच्छा खासा कमा सकते है। इन दोनों तरीके के बारे में हम आगे विस्तार से जानते है। इन तरीके से पैसे कमाने के लिए क्या Eligibility चाहिए? आपके पास क्या होना चाहिए? इन तरीके से कितना पैसे कमा सकते है? इस तरह की सभी जानकारी को जानते है।

1. Restaurant से पैसे कमाए

Zomato से पैसे कमाने का पहला तरीका Restaurant है। इस तरीके से पैसे कमाने के लिए आपके पास एक होटल होना चाहिए, चाहे वह होटल छोटा हो या बढ़ा हो, लेकिन होटल शहरी भाग में होना चाहिए। आपके पास अगर होटल है, तो यह और भी अच्छी बात है।

होटल से पैसे कमाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस आप पहले से ही अपने होटल में जो भी खाना आप Offline बेचते है उसी को Online बेचना है। इस तरह से आप अगर अच्छा खाना उपलब्ध कराते है, तो Customer आपके होटल को अच्छी रेटिंग देते है। इस रेटिंग की वजह से आपके Customer बहुत तेज़ी से बढ़ सकते है।

ऑनलाइन खाना बेचने से आपके Customer की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी होगी और आप काफी अच्छा पैसा कमा सकते है। Zomato App से होटल जोड़ने के लिए कुछ Eligiblity भी होना जरुरी है। अगर आप नीचे दिए गए Eligiblity को पूरा करते है, तो आप Zomato App से जुड़कर पैसे कमा सकते है।

Zomato App से Hotel जोड़ने की Eligiblity

Zomato App से आप अपना होटल जोड़ना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए Eligiblity को पूरा करना होता है।

  • होटल शहरी भाग में होना चाहिए।
  • होटल FSSAI सर्टिफाईड होना चाहिए।
  • होटल का GST Number भी होना चाहिए

आपका होटल अगर उपर दिए गए इन Eligiblity को पूरा करता है, तो आप Zomato App Download करके अपने होटल को ऑनलाइन Zomato में Register कर सकते है।

Zomato App में होटल कैसे जोड़े

Zomato App में होटल कैसे जोड़ते हैं? इसके लिए हमने नीचे Step By Step जानकारी बताया है।

  • Zomato App में होटल जोडने के लिए आपको Zomato App को ओपन करना है।
  • App ओपन होने के बाद वहां पर आपको Add Restaurant यह Option दिखाई देगा, उसपर क्लिक करना है।
  • अब आपको एक Form मिलेगा, इस Form को अच्छे से भरकर submit कर देना है।
  • उसके बाद Zomato के Officer आपके होटल पर आकर सब कुछ Verify करते है।
  • सब कुछ Verify करने के बाद कुछ समय के बाद आपका होटल Zomato से जुड़ जाता है।

आपको अगर Zomato से जुड़ने में कोई समस्या है या आपका कोइ सवाल है, तो आप Zomato Customer Support से बात करके Help ले सकते है। उसके लिए आपको एक Helpline Number +918039654500 मिलता है।

Zomato में होटल से कितना पैसे कमा सकते हैं?

अब बात आती है, की Zomato App में होटल लगाकर कितना पैसा कमा सकते है। Zomato App में अपना होटल जोड़कर काफी ज्यादा पैसे कमा सकते है, लेकिन यह सब आपके Service पर भी निर्भर करता है। आप जितनी अच्छी Service दोगे, उतने ही ज्यादा लोग आपके होटल से Order करेंगे और आपकी कमाई भी ज्यादा होगी।

और ज्यादा कमाई करने के लिए आपके होटल का Menu भी अच्छा होना चाहिए और उसमे ज्यादा से ज्यादा और अच्छी खाने की चीजे होना चाहिए। इसके अलावा कमाई को और बढ़ाने के लिए आपके होटल की कोई खास डिश भी होना चाहिए।

Zomato में Customer सबसे ज्यादा Order उसी होटल से करते है, जिस होटल की रेटिंग अच्छी होती है, तो आपको भी रेटिंग पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए आप Zomato में काम करते है, तो आप इसमें लाखो रुपए कमा सकते हैं।

Zomato हर Order पर कितना Charge करता है?

क्या आपको पता है, Zomato आपके हर एक Order पर अपना Commision Charge करता है। Zomato यह बहुत बड़ी कंपनी है, इसलिए Zomato अपनी Service Free में उपलब्ध नही करवा सकता है। Zomato को अपनी कंपनी चलाने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते है।

अपने इन खर्च और अपना फायदा निकालने के लिए Zomato हर Order पर 7% Charge करता है। आपके Order की संख्या 50 से अधिक होती है, तो आपको कुछ % Discount भी मिलता है। आपका 100 Order होता है, तब भी आपको अच्छा Discount मिलता है।

2. Zomato में Delivery Boy बनकर पैसे कमाए

Zomato से पैसे कमाने वाला दूसरा तरीका Delivery Boy का है। Zomato से अगर होटल जुड़ रहें है और लोग उन होटल से Order कर रहें है, तो जाहिर सी बात है, की उन Order को Customer तक पहुंचाने के लिए Delivery Boy की भी ज़रूरत होती है।

Zomato में Delivery Boy का काम करके भी काफी अच्छे पैसे कमा सकते हैं, लेकीन आपको Zomato में Delivery करके पैसे कमाने के लिए कुछ Eligiblity होनी चाहिए। हमने Zomato में डिलीवरी बॉय की Eligiblity, Zomato से कैसे जुड़े इसके अलावा और भी जानकारी को नीचे बताया है।

Zomato Delivery Boy Eligibility

Zomato में Delivery Boy जॉब के लिए आपको इन Eligibility को पूरा करना होता है।

  • सबसे पहले आपके पास खुद की एक Bike होना चाहिए।
  • बाइक के सभी जरुरी दस्तावेज जैसे, RC, PUC और इंश्योरेंस और ड्रायविंग लायसेंस होना चाहिए।
  • आपके पास एक Bank Account भी होना चाहिए।
  • एक अच्छा Smart Phone भी होना चाहिए, जिसमे Google Map और Zomato की ऐप चल सके।
  • आपके पास Pan Card और Aadhaar Card भी होना चाहिए।
  • Zomato में Delivery Boy के काम के लिए जुड़ने के लिए आपको 500 से 1000 रुपए भी Pay करना होता है। इस Fees में आपको एक Bag और T Shirt दिया जाता है।
  • इन सभी Documents को आप जब Zomato में सबमिट करते है, तो आपको काम के बारे में समझाया
  • जाता है। कुछ समय बाद ही आपकी Zomato में Delivery Boy की ID खुल जाती है। आपके पास अगर बाइक नही है, तो आप साइकल से भी Zomato में Delivery Boy की जॉब कर सकते है और उसके लिए आपको ज्यादा Documents की ज़रूरत भी नही होती है।

Zomato में Delivery Boy कैसे ज्वाइन करें?

  • Zomato में Delivery Boy जॉब के लिए जुड़ने के लिए सबसे पहले आपको Zomato की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वहा पर जाते ही आपको Homepage पर Join ऐसा एक बटन दिखाई देगा, उसपर Click करें।
  • उसपर Click करने के बाद आपके सामने एक Joining Form खुलेगा। जिसमे में आपको Personal Details जैसे – Name, Address, Mobile Number डालना है।
  • अब आपको City और अपना Area को चुनना है।
  • उसके बाद आपको Vehicle का चुनाव करना है और सभी Documents Submit कर देना है।
  • उसके बाद आपको एक privacy और policy को check box में √ करके join now कर देना है।
  • यह सब कुछ करने के बाद आपका Registration Complete हो जाएगा और आपके मोबाइल में Zomato App भी इंस्टॉल हो जायेगा। कुछ समय बाद आपकी ID बन जाएगी उसके बाद आप काम कर सकते है।

Zomato Delivery Boy कितना पैसे कमा सकते है?

Zomato Delivery Boy के जॉब से बहुत अच्छा पैसा कमा सकते है। Zomato में Delivery Boy की कमाई उसके complete order पर डिपेंड करता है। जितना अधिक order पूरा करते है उतना ही ज्यादा पैसे कमा सकते है। ज्यादा ऑर्डर पूरा करने पर incentive भी काफी अच्छा मिलता है।

इसमें Full Time काम करके 25 हजार से 30 हजार रुपए कमा सकते है। अगर कोई Part Time काम करता है, तो वह भी 10 हजार से 15 हजार रुपए कमा सकता है। इसमें दूर के Order पर भी ज्यादा पैसे मिलते है और बारिश के मौसम में हर एक Order पर Extra पैसे मिलते है।

Zomato में Delivery करके जो पैसे कमाते है, उसको आपके बैंक में हर हफ्ते भेज दीया जाता है। मेरे कुछ दोस्त Zomato में Part Time और Full Time करके अच्छा खासा पैसे कमा रहे है।

FAQs

जोमैटो में डिलीवरी बॉय की सैलरी कितनी है?

जोमैटो में डिलीवरी बॉय हर महीने लगभग ₹8000 से ₹17000 तक कमा पाएंगे।

जोमैटो कंपनी क्या काम करती है?

जोमैटो एक ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी प्लेटफार्म है, जो की रेस्टोरेंट से सीधे ग्राहकों तक Food को deliver करता है।

निष्कर्ष

दोस्तो अपने आज के पोस्ट में Zomato Se Paise Kaise Kamaye? इस बारे में तो जाना ही इसके साथ Zomato App से जुड़ी हर एक जानकारी को बारिकी से जाना है। हमे उम्मीद है, की इस पोस्ट को पढ़कर आपके मन में Zomato App से पैसे कमाने के बारे में कोई सवाल नही होगा।

आपको अगर यह Zomato App की जानकारी का पोस्ट अच्छा लगा हो, तो इसको अपने उन दोस्तो के साथ शेयर करे, जो Zomato से जुड़कर पैसे कमाना चाहते है। इसके अलावा आपका अगर कोई सवाल हो तो कमेंट में जरुर बताए।

SEO And Digital Marketing Tips पाने के लिए या फिर Blogging में सक्सेसफुल होने के लिए आप हमारे ब्लॉग Minidea को सोशल मीडिया Facebook पर जरूर फॉलो करें धन्यवाद।

Share This Article
Leave a comment