General Knowledge

GST क्या है? परिभाषा, प्रकार और GST Full Form in Hindi

हर भारतीय नागरिक सरकार को Tax देता है जिस से देश का विकास हो सके। Tax कई तरह का होता है जो अलग-अलग जगह पर दिए जाते है, उन्ही में से एक GST है। अगर आप बिज़नेस है तो इसके बारे में जानना बेहद जरुरी है। इस लेख में GST क्या है और GST Full Form in Hindi के बारे में विस्तार से बता रहे है।

Tax विभिन्न प्रकार के होते है, जिसको समझने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए वस्तुओं (Goods) और सेवाओं (Services) पर लगने वाले TAX को आसान बनाने के लिए 1 जुलाई 2017 से जीएसटी (GST – Goods and Services Tax) लागू किया गया। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने कर को समाहित कर दिया गया।

GST क्या है?

GST (Goods and Services Tax) एक अप्रत्यक्ष कर है, जिसे भारत में केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा मिलकर बनाया गया है। यह घरेलू इस्तेमाल के लिए बेचे जाने वाले अधिकांश सामानों और सेवाओं पर लगाया जाता है। जैसे अगर कोई आप भी वस्तु को खरीदते है तो उस पर GST देते है।

GST एक तरह का सिंगल यूनिफाइड सिस्टम है, इसमें पूरे देश में एक ही टैक्स रेट लागू होता है। GST में देश केंद्रीय करों (जैसे, बिक्री कर, उत्पाद शुल्क कर और सेवा कर) को राज्य-स्तरीय करों (जैसे, मनोरंजन कर, प्रवेश कर, स्थानांतरण कर, पाप कर और विलासिता कर) सभी को मिला दिया जाता है।

जीएसटी का उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारना और विश्वस्तरीय बाजार में मज़बूती प्रदान करना है। गरीब हो या अमीर GST सभी को देना होता है। गरीब या मध्यम आय को इससे राहत नहीं मिलती।

GST Full Form in Hindi

जीएसटी का फुल फॉर्म ‘गु्ड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स’ (GST full form is Goods and Services Tax) है जिसे हिंदी में ‘वस्तु एवं सेवा कर’ भी कहा जाता है।

GST लागू करने का उद्देश्य देश में TAX प्रणाली को सरल, संगठित और प्रभावी बनाना है, जिस से टैक्स भरना आसान और व्यापारिक हो सके। इसके जरिये देश में TAX collection काफी बढ़ गया है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है।

List of Items Taxed at 0% GST Rate

ProductsGST Rate
Milk0%
Kajal0%
Eggs0%
Educational Services0%
Curd0%
Lassi0%
Health Services0%
Children’s Drawing & Colouring Books0%
Unpacked Foodgrains0%
Unbranded Atta/Maida0%
Unpacked Paneer0%
Gur0%
Besan0%
Unbranded Natural Honey0%
Fresh Vegetables0%
Salt0%
Prasad0%
Palmyra Jaggery0%
Phool Bhari Jhadoo0%

जिन चीजों पर GST दरें कम हुई हैं, उनकी सूची

भारत सरकार ने जरूरी चीजों पर GST की दरों में बड़ी कटौती की है। इन चीजों पर टैक्स को 12% और 18% से घटाकर 5% के स्लैब में लाया गया है। इस बदलाव से देश भर के लाखों परिवारों को फायदा होने की उम्मीद है, क्योंकि जरूरी सामान पर उनका खर्च का बोझ कम होगा।

आइटम की कैटेगरीपिछली GST दरनई GST दरविवरण
प्रोसेस्ड फूड और स्नैक्स12% / 18%5%इसमें बेकरी आइटम, रेडी-टू-ईट फूड और अनाज शामिल हैं
पर्सनल केयर उत्पाद12% / 18%5%हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, स्किनकेयर उत्पाद
घरेलू क्लीनर12% / 18%5%डिटर्जेंट, वॉशिंग पाउडर
स्टेशनरी का सामान12% / 18%5%नोटबुक, पेन, पढ़ाई-लिखाई का सामान्य सामान
कपड़े और गारमेंट्स12% / 18%5%चुनिंदा परिधान और कपड़ों की एक्सेसरीज

फ्रांस में सबसे पहले 1954 में लागू हुआ था GST

फ्रांस GST लागू करने वाला पहला देश है। यहां यह टैक्स सिस्टम 1954 में लागू किया गया था। इसके बाद करीब 140 देशों ने GST को शुरू किया। GST लागू करने वाले देशों में कनाडा, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम, स्पेन, इटली, नाइजीरिया, ब्राजील और भारत शामिल हैं।

GST टैक्स वसूल करने के सिस्टम को आसान बना देता है। इसमें अलग-अलग टैक्स को एक साथ लाकर TAX System को सरल बना दिया गया है। इसके साथ ही Tax चोरी में मदद मिलेगी।

हमारी वेबसाइट के नवीनतम अपडेट के लिए minidea को Visit करते रहे साथ ही हमें Facebook पर जरूर Follow करे।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button