finance

Bank IFSC Code कैसे करें पता? आईएफएससी कोड पता करने का तरीका

IFSC का पूरा नाम इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड (Indian Financial System Code) है। यह भारत में हर बैंक ब्रांच के लिए एक 11-डिजिट का अल्फान्यूमेरिक कोड है, जब किसी भी बैंक अकाउंट मे पैसे ट्रांसफर करना होता है तो उसके लिये IFSC Code की जरुरत होती है। IFSC ट्रांज़ैक्शन के लिए सोर्स और डेस्टिनेशन बैंक ब्रांच की पहचान करने में मदद करता है।

आज के लेख में Bank IFSC Code कैसे पता करे इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे है। जिस से बार बार IFSC Code को याद रखने की जरुरत नहीं होगी। इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े, तो चलिए शुरू करते है।

IFSC Code Kya Hai

IFSC Code का फुल फॉर्म “Indian Financial System Code” होता है। जिसका हिंदी में अर्थ “भारतीय वित्तीय प्रणाली संहिता“ होता है। इस कोड से किसी भी बैंक के ब्रांच में पैसे भेजना और प्राप्त करना आसान हो जाता है। यह IFSC Code केवल उसी समय काम आएगा जब एक कहते से दूसरे खाते में पैसे भेजे जाते है।

आमतौर पर यह कोड Bank Passbook पर मिल जायेगा, यदि आपको कोड नहीं पता तो ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से इसको निकाल सकते है. नेट बैंकिंग में  NEFT, RTGS और IMPS से पैसों को भेजते वक्त इस कोड की खास जरूरत हम लोगों को होती है।

भारत के टॉप बैंकों के सैंपल IFSC कोड

बैंक का नामसैंपल IFSC कोड
SBISBIN0005943
केनरा बैंकCNRB0000791
बैंक ऑफ इंडियाBKID0008426
यूनियन बैंक ऑफ इंडियाUBIN0530786
HDFCHDFC0000003
कोटक बैंकKKBK0000172
ICICIICIC0000047
AXIS BankUTIB0000009

भारत में विभिन्न प्रकार के बैंक है और इन सभी का IFSC Code भी अलग-अलग होता है।

Bank IFSC Code कैसे पता करे

IFSC Code पता करने के कई सारे तरीके हैं। जैसे कि आप इन सभी चरणों का पालन करके कुछ ही मिनटों में किसी भी बैंक का IFSC (भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड) आसानी से पता कर सकते हैं।

1. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

अधिकांश बैंकों की एक आधिकारिक वेबसाइट होती है। जहा पर वे अपनी शाखाओं और आईएफएससी कोड के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। यहाँ पर आपको State और City का चयन करके Branch के आधार पर IFSC Code निकाल सकते है।

2. ऑनलाइन आईएफएससी कोड खोज टूल का उपयोग करें

ऐसी कई वेबसाइटें और ऑनलाइन टूल हैं। जो विशेष रूप से आपको आईएफएससी कोड शीघ्रता से ढूंढने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। ये साइट पूरी तरह से फ्री है और कोई भी इसका इस्तेमाल कर सकता है।

1. आरबीआई (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत के सभी बैंकों के लिए आईएफएससी कोड की एक व्यापक सूची रखता है। आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और किसी विशिष्ट बैंक शाखा के लिए कोड खोजने के लिए उनके “आईएफएससी कोड” खोज टूल का उपयोग कर सकते हैं।

2. ऑनलाइन बैंकिंग ऐप्स

यदि आप ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग करते हैं। तो आपके बैंक के मोबाइल ऐप या वेबसाइट में एक शाखा लोकेटर सुविधा हो सकती है, जो आईएफएससी (IFSC) कोड प्रदान करती है।

3. तृतीय-पक्ष वेबसाइटें

कई वित्तीय और बैंकिंग वेबसाइटें है, जो की आईएफएससी कोड खोज कर प्रदान करती हैं। कुछ लोकप्रिय साइट में BankBazaar, IFSC.in और Paisabazaar शामिल हैं।

3. बैंक के नाम और स्थान का उपयोग करके खोजें

इन वेबसाइटों या टूल पर, आप आमतौर पर बैंक का नाम और शाखा का नाम सर्च करके आईएफएससी कोड खोज सकते हैं। कभी-कभी, आपको खोज को सीमित करने के लिए शाखा का नाम या पता जैसे अतिरिक्त जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता भी हो सकती है।

4. उपयुक्त शाखा का चयन करें

एक बार जब आप आवश्यक जानकारी दर्ज कर लेते हैं, तो टूल उन शाखाओं की एक सूची प्रदर्शित करेगा।
जो आपके खोज मानदंड से मेल खाती हैं। आप जिस शाखा की तलाश कर रहे हैं। उसे ढूंढें और उसका IFSC कोड नोट कर लें।

5. आईएफएससी कोड सत्यापित करें

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपने जो आईएफएससी कोड प्राप्त किया है, उसे दोबारा जांचें। आईएफएससी कोड आम तौर पर 11 अक्षर का होता हैं। अक्षरों और संख्याओं का एक संयोजन होते हैं।

6. Checkbook Se IFSC Code Find Kare

Checkbook पर भी IFSC Code होता है। अगर आप Checkbook का इस्तेमाल करते हैं, तो आप वह से IFSC Code जान सकते हैं।

7. Passbook Se IFSC Code Find Kare

आपको bank के द्वारा जो Passbook मिला होगा, उस के माध्यम से आपको काफी आसानी से अपना आईएफएससी कोड पता चल जाएगा पहले ही पेज पर आपकी सारी डिटेल उपलब्ध होंगे जिसमें आपके बैंक का आईएफएससी कोड भी उपलब्ध रहेगा।

IFSC कोड क्यों ज़रूरी है?

IFSC कोड RBI को बिना किसी रुकावट के आसानी से बैंकिंग ट्रांज़ैक्शन कर सकते है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर कर रहे है तो आपको पाने वाले का IFSC चाहिए होगा। जिस से यह पक्का किया जा सके कि पैसा सही जगह भेजा जा रहा है।

आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली वेबसाइट या टूल के आधार पर प्रक्रिया थोड़ी भिन्न हो सकती है, लेकिन ऊपर उल्लिखित बुनियादी कदम आपको कुछ ही मिनटों में किसी भी बैंक शाखा के लिए आईएफएससी कोड ढूंढने में मदद करेंगे। सटीकता सुनिश्चित करने के लिए हमेशा सुनिश्चित करें कि आप इस जानकारी के लिए एक प्रतिष्ठित स्रोत का उपयोग कर रहे हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में बताया कि Bank IFSC Code कैसे पता करे, इसका काम क्या है और यह कैसे काम करता है। आशा करते है की ये जानकारी आपके लिए हेल्पफुल होगी।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आता है तो उसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें अगर आपको SEO करने में कोई problem आ रही है तो हमे Comment में जरूर बतायें।

FAQs

IFSC का फुल फॉर्म क्या है?

IFSC का पूरा नाम इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड है।

IFSC कोड में कितने अंक होते हैं?

IFSC कोड में 11 कैरेक्टर होते हैं। इस अल्फ़ान्यूमेरिक कोड में बैंक आइडेंटिफ़ायर (पहले 4 लेटर), एक ज़ीरो (सेपरेटर के तौर पर), और एक 6-डिजिट का ब्रांच कोड होता है।

क्या IFSC कोड सिर्फ़ भारत के लिए है?

हां, इस कोड का इस्तेमाल सिर्फ़ भारत के अंदर किए गए ट्रांज़ैक्शन के लिए किया जाता है।

क्या मैं IFSC कोड के बिना पैसे ट्रांसफर कर सकता हूँ?

नहीं, NEFT, IMPS या RTGS के ज़रिए ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन करने के लिए यह कोड ज़रूरी है।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button