Technology

BSW Course Details : क्या है बैचलर ऑफ सोशल वर्क? पूरी जानकारी हिंदी में

BSW Course Details : आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोगों की सहायता करने की जरूरत होती है। हमारे समाज में मानसिक स्वास्थ्य, बाल संरक्षण, वृद्धों की मदद, नशामुक्त समाज और महिलाओं की सुरक्षा जैसे बहुत से मुद्दे है और इसको लेकर ठोस कदम उठाने की जरुरत है। इसलिए समय में कई छात्र सोशल वर्क के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कोर्स की तलाश कर रहे है।

दूसरों की मदद करने और सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए बैचलर ऑफ सोशल वर्क कोर्स (BSW) एक बेहतर विकल्प है। इस लेख में हम BSW Course Details को विस्तार से बता रहे है। अगर आप भी दुसरो की सेवा करना चाहते है तो इस कोर्स को कर सकते है। आइये जानते है, कि बैचलर ऑफ सोशल वर्क कोर्स क्या होता है और इस कोर्स का उद्देश्य, योग्यता, पाठ्यक्रम, संस्थान, प्रवेश प्रक्रिया का प्रावधान क्या है।

बैचलर ऑफ सोशल वर्क क्या है? BSW Course Details

BSW यानी बैचलर ऑफ सोशल वर्क एक 3 वर्ष का अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है। इस कोर्स को ख़ास कर समाज सेवा, सामाजिक कार्य, कल्याण और मानव सेवा जैसे क्षेत्र में काम करने वाले लोगो के लिए बनाया गया है। इस कोर्स के अन्तरकाल में छात्रों को समाज में होने वाली समस्याएं जैसे बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, बाल शोषण, नशा, गरीबी और विकलांगता को समझने और समाधान जैसे कार्यों को करना सिखाया जाता है।

BSW कोर्स पात्रता

बैचलर ऑफ सोशल वर्क (BSW) कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आवेदक को जरूरी योग्यता (मानदंड) पूरा करना अनिवार्य है। इस कोर्स से संबंधित योग्यताओं और मानदंडों को नीचे देख सकते है।

शैक्षणिक योग्यता

  • BSW कोर्स में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण हो।
  • किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों में आर्ट्स स्ट्रीम में सामाजिक विज्ञान विषय को प्राथमिकता दी जाती है।

न्यूनतम अंक

  • उम्मीदवार के 12वीं में कम से कम 45% – 50% अंक होना अनिवार्य होता है।
  • कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों में न्यूनतम अंक 60% या अधिक की आवश्यकता हो सकती है।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD) के छात्रों को अंको में छूट प्रदान की जाती है।

आयु सीमा

  • BSW कोर्स में दाखिला लेने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
  • हालांकि कुछ टॉप संस्थानों में न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 25-30 वर्ष तक हो सकती है।

राष्ट्रीयता

  • BSW कोर्स में आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारतीय नागरिक हो।
  • लेकिन कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों में विदेशी छात्रों के लिए भी सीमित सीटें आवंटित की जाती है।

प्रवेश प्रक्रिया

  • मेरिट-आधारित प्रवेश: अधिकांश कॉलेज/संस्थान 12वीं के अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट के द्वारा सीधा प्रवेश देते हैं।
  • प्रवेश परीक्षा: किसी प्रतिष्ठित संस्थान या विश्वविद्यालय में BSW में दाखिला लेने के लिए पहले प्रवेश परीक्षा देना होता है।

BSW कोर्स पाठ्यक्रम

BSW Course का पाठ्यक्रम विभिन्न संस्थानों/विश्वविद्यालयों पर निर्भर करता है। हालाँकि मुख्य ढांचा लगभग एक जैसा ही होता है। इस कोर्स में पढ़ाये जाने वाले प्रमुख विषयों की सूची नीचे दी गई है।

  • सामाजिक कार्य का परिचय
  • मनोविज्ञान का परिचय
  • सामाजिक समस्याएँ और विकास
  • मानव विकास एवं मनोविज्ञान
  • सामाजिक नीति और योजना
  • सामुदायिक विकास
  • सामाजिक कार्य अनुसंधान
  • भारतीय संविधान एवं सामाजिक न्याय
  • सामाजिक संस्थाएँ और समसामयिक मुद्दे
  • परामर्श एवं मानव व्यवहार
  • पारिस्थितिकी, पर्यावरण एवं सतत विकास
  • कौशल विकास एवं तकनीक
  • समाज कल्याण प्रशासन एवं परियोजना प्रबंधन
  • सामाजिक आंदोलन और वकालत
  • समाज कल्याण प्रशासन और NGO प्रबंधन
  • लिंग और सामाजिक कार्य
  • सामाजिक अनुसंधान पद्धति एवं सांख्यिकी
  • प्रोजेक्ट वर्क

BSW कोर्स फीस

BSW Course की फीस सभी संस्थानों / विश्वविद्यालयों में अलग-अलग हो सकती है। इस कोर्स की फीस कॉलेज/यूनिवर्सिटी की प्रकार, स्थान पर निर्भर करती है।

संस्थान का प्रकारअनुमानित सालाना फीसकुल फीस (3 वर्षों की)
सरकारी विश्वविद्यालय₹5,000 – ₹12,000₹15,000 – ₹36,000
निजी विश्वविद्यालय₹40,000 – ₹60,000₹1.2 – ₹1.8 लाख
डिस्टेंस / ओपन लर्निंग (IGNOU, VMOU)₹4,000 – ₹8,000₹12,000 – ₹24,000

निजी, सरकारी और ओपन डिस्टेंस संस्थानों में फीस अनुमानित राशि अनुसार 5000 से 50000 वार्षिक हो सकती है। हालाँकि फीस के साथ कॉलेज द्वारा अन्य प्रकार की फीस भी ली जा सकती है। एडमिशन लेने से पहले fee से जुडी जानकारी जरूर प्राप्त करे।

निष्कर्ष

BSW यानी बैचलर ऑफ सोशल वर्क न केवल एक शैक्षणिक डिग्री कोर्स है, बल्कि समाज के लोगो की सेवा करने के लिए एक बेहतर विकल्प है। यह कोर्स उन लोगो के लिए ख़ास है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की इच्छा रखते हैं।

हमारी वेबसाइट के नवीनतम अपडेट के लिए minidea को Visit करते रहे साथ ही हमें Facebook पर जरूर Follow करे।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button