Technology

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक – National Symbols of India

National Symbols of India : भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह देश की अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ये सभी चिन्ह हमारे गौरव, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस आर्टिकल में भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के बारे में बता रहे है, इसके साथ इन प्रतिक चिन्हों के महत्त्व और इनका इतिहास क्या है।

हर राष्ट्र की पहचान उनके राष्ट्रीय प्रतीकों से होती है, ये दुनिया के सकारात्मक विशेषता को भी प्रदर्शित करते हैं। अधिकतर लोगो को सभी चिन्हो के बारे में नहीं पता। आइये भारत के राष्ट्रीय प्रतीक, उनका अर्थ इत्यादि के बारे में जानते हैं.

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक कौन से हैं?

राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह वे होते हैं जो किसी देश की संस्कृति, पहचान के बारे में प्रतिनिधित्व करते हैं। सभी देशो के राष्ट्रीय प्रतिक (National Symbols) होते है, जिसके बारे में प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछा जाता है। भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों में राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी, और अन्य चिन्ह शामिल हैं।

National Symbols of India

S. NoTitleNational Symbol
1.National FlagTiranga
2.National EmblemNational Emblem of India
National Symbols Related to Governance and Identity
3.National CurrencyIndian Rupees
4.National CalendarSaka Calendar
5.Oath of AllegianceNational Pledge
National Symbols Related to Nature and Wildlife
6.National Heritage AnimalIndian Elephant
7.National AnimalRoyal Bengal Tiger
8.National BirdIndian Peacock
9.National TreeIndian Banyan
10.National Aquatic AnimalGanges River Dolphin
11.National RiverGanga
National Symbols Related to Food and Agriculture
12.National VegetablePumpkin
13.National FruitMango
National Symbols Related to Culture and Patriotism
14.National AnthemJana Gana Mana
15.National SongVande Mataram
National Symbols Related to Spiritual and Cultural Significance
16.National FlowerLotus

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम हिंदी में

क्र. सं.भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के नामशीर्षक
1तिरंगाभारत का राष्ट्रीय ध्वज
2जन गण मनभारत का राष्ट्रीय गान
3वंदे मातरम्भारत का राष्ट्रीय गीत
4बाघभारत का राष्ट्रीय पशु
5मोरभारत का राष्ट्रीय पक्षी
6कमलभारत का राष्ट्रीय पुष्प
7बरगदभारत का राष्ट्रीय पेड़
8हॉकीभारत का राष्ट्रीय खेल
9गंगाभारत की राष्ट्रीय नदी
10आमभारत का राष्ट्रीय फल
11अशोक के लायन कैपिटल का रूपांतरणभारत का राष्ट्रीय प्रतीक
12शक कलैण्डरभारत का राष्ट्रीय कैलेंडर
13डॉल्फिनभारत का राष्ट्रीय जलीय जंतु
14कद्दूभारत की राष्ट्रीय सब्जी
15भारतीय हाथीभारत का राष्ट्रीय विरासत पशु
16राष्ट्रीय प्रतिज्ञाभारत की निष्ठा की शपथ
17भारतीय रुपयेभारत की राष्ट्रीय मुद्रा

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक का महत्व

राष्ट्रीय प्रतीक(rashtriya pratik) चिन्ह हमारे देश की अस्मिता और संस्कृति के चिन्ह होते हैं। चलिए राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के इतिहास के बारे में समझते है।

राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा | National Flag

राष्ट्रीय ध्वज का महत्व विशेष होता है, क्योंकि ध्वज उस देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिप्रजेंट करता है। 22 जुलाई, 1947 को भारतीय संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपनाया था। भारत का राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा भारत की आन, बान, शान और आजादी का प्रतीक है। तिरंगे को समान अनुपात की केसरिया, सफेद तथा हरे रंग की क्षैतिज पट्टियाँ से बनाया गया है।

राष्ट्रीय प्रतीक – अशोक स्तम्भ | National Emblem

राष्ट्रीय चिन्ह् अशोक स्तम्भ मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक द्वारा बनवाये गए स्तम्भ से लिया गया है। जिसे 26 जनवरी 1950 को भारत सरकार ने देश के राष्ट्रीय चिन्ह के तौर पर मान्यता प्रदान की। अशोक के स्तंभ शिखर पर देवनागरी लिपी में “सत्यमेव जयते” लिखा है जिसका मतलब (सच्चाई एकमात्र जीत) होता है।

इस स्तंभ के शिखर पर चार शेर खड़े है, लेकिन पीछे वाला शेर छुपा होने की वजह से दिखाई नहीं देता है। अशोक स्तम्भ में नीचे की तरफ एक चक्र बना हुआ है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज में यही स्तम्भ बना हुआ है। भारत का यह प्रतीक शक्ति, हिम्मत, गर्व, और विश्वास को प्रदर्शित करता है।

राष्ट्रीय गान और गीत | National Anthem & National Song

भारत का बच्चा-बच्चा हमारे देश के राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत से परिचित है क्युकी स्कूल में जन-गण-मन को गाय जाता है। राष्ट्रीय गान को 24 जनवरी 1950 में संवैधानिक सभा द्वारा भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया। देश के महान कवि रबीन्द्रनाथ टैगोर ने ये गान लिखा और पहली बार 27 दिसंबर 1911 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के कलकत्ता सत्र में गाया गया था।

भारत का राष्ट्रगान है:

जनगणमन-अधिनायक जय है भारतभाग्यविधाता!
पंजाब सिंधु गुजरात मराठा द्राविड़ उत्कल बंग
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा उच्छलजलधितरंग
तब शुभ नामे जागे, तब शुभ आशिष मागे,
गाहे तब जयगाथा।
जनगणमंगलदायक जय हे भारतभाग्यविधाता!
जय है, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे।।

भारत का राष्ट्रीय गीत – वन्दे मातरम् | India National Song

भारत के राष्ट्रगीत की संरचना बंकिमचन्द्र चैटर्जी द्वारा बंगाली और संस्कृत में 1882 में की गई थी। इसे पहली बार सन 1896 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनीतिक संदर्भ में गाया गया था।

वन्दे मातरम्
सुजलां सुफलाम्
मलयजशीतलाम्
शस्यश्यामलाम्
मातरम्।
शुभ्रज्योत्स्नापुलकितयामिनीम्
फुल्लकुसुमितद्रुमदलशोभिनीम्
सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीम्
सुखदां वरदां मातरम्॥१॥
सुजलां सुफलाम्
मातरम् ॥४॥
वन्दे मातरम्
श्यामलाम् सरलाम्
सुस्मिताम् भूषिताम्
धरणीं भरणीं
मातरम् ॥५॥

राष्ट्रीय पशु बाघ | National Animal

भारत के राष्ट्रीय पशु के रुप में बाघ या रॉयल बंगाल टाइगर है जिसे 1973 में आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। बाघ अत्यंत शक्तिशाली, मज़बूती और भारत के गर्व का प्रतीक है। बाघ भारत की संस्कृति में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है, विशेषकर देवी दुर्गा की सवारी के रूप में।

राष्ट्रीय मुद्रा | National Currency

भारतीय रुपया (Indian Rupee) भारत की आधिकारिक मुद्रा है जिसको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह दुनिया की प्रमुख मुद्राओं में से एक मानी जाती है। भारतीय रुपया का प्रतीक ‘₹’ है जो देवनागरी व्यंजन और लेटिन अक्षर “R” से चिन्हित किया गया है। भारतीय रुपय घरेलू लेन-देन के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भी अहम अहमियत निभाता है।

राष्ट्रीय खेल – हॉकी | National Game

भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। हॉकी का खेल भारतीय खेल इतिहास में विशेष महत्व रखता है। जबसे भारत ने ओलिंपिक में हॉकी के खेल में लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते तभी से इस खेल को राष्ट्रीय पहचान मिली।

राष्ट्रीय पक्षी – मोर | National Bird

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है जो ये पक्षी एकता के सजीव रंगों और भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही यह पक्षी भारतीय संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं में विशेष स्थान रखता है। हिन्दू धर्म में इसे भगवान मुरुगा का वाहन माना जाता है जबकि ईसाईयों के लिये ये “पुनर्जागरण” का प्रतीक है। मोर अपने खूबसूरत पंखों और आकर्षक नृत्य के लिए जाना जाता है।

राष्ट्रीय जलीय पशु – गंगा नदी डॉल्फ़िन | National Aquatic Animal

भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा नदी की डॉल्फ़िन है। ये पावन गंगा की शुद्धता को प्रदर्शित करती है क्योंकि यह केवल साफ और शुद्ध पानी में ही जिंदा रह सकती है। इस डॉल्फ़िन की प्रजाति को दो उप-प्रजातियों में बांटा गया है: गंगा नदी डॉल्फ़िन और सिंधु नदी डॉल्फ़िन।

राष्ट्रीय नदी – गंगा | National River

गंगा नदी भारत की एक सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत है जो 2510 कि.मी. के पहाड़ी, घाटी और मैदानी इलाकों तक फैली हुई है। गंगा नदी के महत्व को देखते हुए इसको राष्ट्रीय नदी में शामिल किया गया। हिन्दूओं के लिये गंगा नदी का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व रहा है। इसके पवित्र जल में स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। धार्मिक ग्रंथो में इस नदी को मोक्षदायिनी भी कहा गया है।

निष्कर्ष

भारत के सभी राष्ट्रीय चिन्ह हमारे देश की संस्कृत, विविधता और परंपराओं के बारे में बताते है। इन चिन्हों का संरक्षण और सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। इस तरह से हम अपनी विरासत और सांस्कृतिक धरोहर को सजो सकते है।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button