finance

Zero Balance Account Online Kaise Khole 2026

Zero Balance Account Online Kaise Khole : आज के समय में हर कोई 0 बैलेंस वाला बैंक अकाउंट ओपन करना चाहता है, क्यूंकि जीरो बैलेंस वाले खाता खुलवाने से बहुत से लाभ मिलते है। यदि आप भारत में सर्वश्रेष्ठ जीरो बैलेंस खाते की तलाश कर रहे हैं या यह जानना चाहते हैं कि भारत में ऑनलाइन जीरो बैलेंस खाता खोलने के लिए कौन सा बैंक सबसे अच्छा है, तो यह गाइड आपके लिए है।

जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट क्या होता है?

ज़ीरो बैलेंस बचत खाता एक तरह का बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट होता है, जिसमें बिना किसी जुर्माने के ₹0 का बैलेंस रख सकते हैं। यह नियमित बचत खाते के समान लाभ प्रदान करता है और इसमें डेबिट कार्ड, एटीएम, यूपीआई और नेट बैंकिंग का लाभ भी मिलता है।

जीरो बैलेंस से सेविंग अकाउंट खुलवाते समय किसी भी प्रकार के डिपाजिट हेतु पैसे जामा करने की आवश्यकता नहीं है। यह खाता 0 रूपए पर खला जाता है और इसमें किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगता। इस अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने की आवश्यकता नहीं होती है।

जीरो बैलेंस बचत खाते के लाभ

  • जीरो बैलेंस खाते में मुफ्त नकद और चेक जमा करने की सुविधा मिलती है।
  • बैंक खाते में न्यूनतम राशि की आवश्यकता नहीं है।
  • आप अपने जीरो बैलेंस खाते से पूरी रकम बिना किसी जुर्माने के निकाल सकते हैं।
  • इसमें आपको नेटबैंकिंग की सुविधा भी मिलती है।
  • जीरो-बैलेंस बैंक खाता में मामूली शुल्क पर डेबिट कार्ड और लॉकर की सुविधा मिलती है।

भारत में सबसे अच्छे जीरो बैलेंस बचत खाते कौन से हैं?

बैंक का नामखाता प्रकार₹1 लाख राशि पर वार्षिक ब्याज
भारतीय स्टेट बैंकबुनियादी बचत बैंक जमा खाता2.70%
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंकबेसिक बैंकिंग बचत खाता2.75%
आईडीएफसी फर्स्ट बैंकफ्यूचर फर्स्ट बचत खाता3.00%
एचडीएफसी बैंकबीएसबीडीए3.00%
आईसीआईसीआई बैंकबीएसबीडीए3.00%
एक्सिस बैंकबुनियादी बचत खाता3.00%
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंकडिजिटल बचत खाता3.50%
कोटक महिंद्रा बैंक811 डिजिटल बचत खाता3.50%
इंडसइंड बैंकइंडस डिलाइट बचत खाता3.50%
आरबीएल बैंकबुनियादी बचत खाता3.75%
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंकबीएसबीडीए4.00%
यस बैंकस्मार्ट सैलरी एडवांटेज खाता3.00%
डीबीएस बैंकडिजिटल बचत खाता3.25%

Zero Balance Account और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

अगर आप जीरो बैलेंस वाला खाता खोलना चाहते है तो आपको कुछ जरुरी दस्तावेज़ों की जरुरत होगी। जिसके बाद आप आसानी से बैंक खता खोल सकते है।

  • कैंडिडेट का अधर कार्ड
  • पैन कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • खाता ओपन करने के लिए मोबाइल नंबर की जरुरत होती है

ऑनलाइन जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट कैसे खोलें?

एक बार जब आप बैंक का चयन कर लेते है तो आपको ऑनलाइन जीरो-बैलेंस खाता खोलने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करना होता है।

चरण 1: सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और शून्य बचत खाते का विकल्प चुनें।

चरण 2: अब खाता खोलने के लिए आवेदन पत्र पर जाएं।

चरण 3: केवाईसी दस्तावेजों और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।

चरण 4: आवेदन पत्र की समीक्षा करके सुनिश्चित करें कि उसमें कोई गलती न हो, और अंत में, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद बैंक के प्रतिनिधि द्वारा आपके आवेदन को चेक किया जायेगा और फिर खाता खोलने के आपके अनुरोध पर कार्रवाई की जाएगी।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button