Share Price Kaise Pata Kare – शेयर का भाव ऊपर जाएगा या नीचे

शेयर बाजार में निवेश करके पैसे कामना तेजी से लोक्रप्रिय हो रहा है। लेकिन किसी शेयर को खरीदने से पहले उसके प्राइस के बारे में पता करना जरुरी होता है। लेख में Share Price kaise Pata kare और इसके बारे में कहा से जानकारी प्राप्त कर सकते है आदि के बारे में विस्तार से बता रहे है।
शेयर की लाइव कीमत (Live Share Price) जानने के लिए NSE India या BSE India की आधिकारिक वेबसाइट, Moneycontrol, TradingView जैसे पोर्टल्स, या किसी भी ट्रेडिंग ऐप (जैसे Zerodha, Upstox, Groww) का उपयोग कर सकते है। यहाँ पर निवेशक शेयर की कीमत, शेयर मार्किट चार्ट आदि जानकारी प्राप्त कर सकते है।
आपूर्ति और मांग के आधार पर शेयर की कीमत बढ़ती और घटती रहती है, जब शेयर को अधिक लोग खरी रहे होते ही तो शेयर की कीमत बढ़ जाती है। इसके साथ यदि कंपनी को ज्यादा मुनाफा हो रहा है तो भी शेयर कीकीमत बढ़ती रहेगी।
इसलिए जब भी शेयर बाजार में निवेश करे तो वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना जरुरी है और कंपनी के बारे में भी पूरी जानकारी होना जरुरी है। निवेशकों को अपने निवेश के लक्ष्य, आवश्यकताओं, और रिस्क टोलरेंस को भी ध्यान में रखना चाहिए।

शेयर की कीमत को पता करने के बहुत सारे तरीके है, जिसके बारे में हम आपको निचे बता रहे है। इसमें से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते है.
वेबसाइट या मोबाइल ऐप
अपने मोबाइल से आधिकारिक वेबसाइट ओर विजिट करके शेयर की कीमत का पता लगा सकते है। इसके साथ यदि आपका Treading Account है तो उसमे लॉगिन करने से भी सभी तरह के शेयर की कीमत पता कर पाएंगे। BSE और NSE दोनों वेबसाइट पर आपको भारत की सभी Listed Company के Price, Volume और Market Capital के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
Google Finance
Google Finance एक वित्तीय समाचार और शेयर बाजार से संबंधित जानकारी प्रदान करने वाली वेबसाइट है। इस पर आपको शेयर बाजार की जानकारी, शेयर की कीमत, चार्ट, विश्लेषण और अन्य वित्तीय जानकारी मिलेगी। इस पोर्टल को गूगल द्वारा संचालित किया जाता है। इस सेवा का उपयोग करके विभिन्न देशों के शेयर बाजारों, कमोडिटी बाजारों और अन्य वित्तीय उत्पादों की विस्तृत जानकारी फ्री में देख सकते हैं।
मोबाइल एप्लीकेशन
आजकल शेयर बाजार से जुडी जानकारी के लिए कई मोबाइल ऐप्स उपलब्ध हैं। इसमें सबसे पॉपुलर Moneycontrol, Economic Time है, जिसको मोबाइल में इनस्टॉल कर सकते है। इसके बाद आपको अपने mobile या Gmail ID से registartion करना होगा। जिसके बाद शेयर की मूल्य सूची देख सकते हैं।
शेयरों की कीमतों को प्रभावित करने वाले कारक
शेयरों का मूल्यांकन खरीद-बिक्री के आधार पर किया जाता है। हालाँकि इसके साथ बहुत से कारक भी शामिल है जो की शेयर प्राइस को प्रभावित करते हैं। इन सभी के बारे में जानकारी होना बहुत जरुरी है, जिस से नुक्सान होने से बचा जा सके और शेयर के जरिये मुनाफा प्राप्त किया जा सके। यहाँ पर हम आपके साथ शेयरों की कीमतों को सीधे प्रभावित करने वाले कारको के बारे में बता रहे है।
- आपूर्ति और माँग सबसे प्रमुख कारक हैं, जो की किसी शेयर की कीमत को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। अगर किसी शेयर की खरीदी ज्यादा हो रही है, तो कीमते बढ़ेंगी।
- कंपनी को मुनाफा होने पर भी शेयर की कीमतों में बदलाव होता है। इस तरह से इन्वेस्टर को यकीन होता है की शेयर को खरीद कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
- बाजार में व्यापारियों और निवेशकों के व्यवहार भी शेयरों की कीमत बदल सकते हैं।
- जब कंपनी बाजार में शेयर को खरीदने के लिए जारी करती है तो उनकी संख्या सीमित होती है। लेकिन खरीदने वाले निवेशक बहुत सारे होते है इस वजह शेयरों की कीमत में वृद्धि होगी।
अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने वाले कारक
ऐसे बहुत सारे अप्रत्यक्ष कारक भी है जो शेयर की कीमत को सीधे तरु पर बहुत प्रभावित करते है। जब भी बाजार में निवेश करे तो इनका भी ध्यान जरूर रखे।
- ब्याज दर
- आर्थिक नीतियों में परिवर्तन
- मुद्रास्फीति
- अपस्फीति
- बाजार भावना
- उद्योग व्यापार
- वैश्विक उतार-चढ़ाव
- प्राकृतिक आपदाएँ
एक निवेशक अच्छी तरह से अध्ययन करके और विभिन्न तत्वों को मध्यनजर रखते हुए निवेश करता है। कंपनी का इतिहास, आर्थिक स्थिति, उद्योग का प्रकार, मुनाफा इसमें शामिल है।
शेयर मार्केट में पैसा कब लगाएं?
शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कोई एक निश्चित या जादुई “सही समय” नहीं होता है, हालाँकि आपकी पर्सनल फाइनेंशियल स्थिति मजबूत हो और बाजार बेहतर हो तभी शेयर बाजार में निवेश करने के लिए अच्छा समय होता है। आप सही समय का चुनाव करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रख सकते हैं
मजबूत फाइनेंशियल: शेयर बाजार सिर्फ वही पैसा लगाए जिसकी आपको कम से कम अगले 3 से 5 साल तक तुरंत जरूरत न हो। इसके साथ ही आपके पास आपातकालीन फंड भी होना जरुरी है और आपको कर्ज-मुक्त होने चाहिए।
मार्केट करेक्शन या गिरावट (Bear Market): जब बाजार में 10% से 20% या उससे ज्यादा की गिरावट (Correction) आए, तब अच्छे शेयरों को कम कीमत (Discounted Price) पर खरीद कर निवेसज किया जा सकता है।
आर्थिक सुधार के संकेत: जब देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा हो, या किसी खास सेक्टर में ग्रोथ होने की संभावना दिखे, तब निवेश करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।
FAQs
कैसे पता करें कि कौन सा स्टॉक ऊपर जाएगा?
शेयर बाजार में कोई भी 100% सटीक भविष्यवाणी नहीं कर सकता है, लेकिन कुछ तकनीकों और विश्लेषणों के आधार पर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि किसी स्टॉक के ऊपर या नीचे जाने की संभावना है।
पहली बार शेयर कैसे खरीदें?
भारत में पहली बार शेयर खरीदने के लिए मुख्य रूप से आपको एक सेबी-पंजीकृत (SEBI-registered) ब्रोकर के साथ ऑनलाइन खाता खोलना होता है।
शेयर को कितने दिन तक रख सकते हैं?
शेयर बाजार में किसी शेयर को अपने पास रखने (होल्ड करने) की कोई अधिकतम या तय समय-सीमा नहीं होती है। आप किसी शेयर को कुछ समय या फिर महीनो या फिर कई सालो तक अपने डीमैट खाते में रख सकते हैं।
आज के लेख में हमने आपको बता की किसी कंपनी का Share Price कैसे पता करे। इसके आलावा शेयर की कीमत किन कारणों पर निर्भर करती है और इसकी कीमत कब बढ़ती है। हमने जो तरीके बताए है आप इन तरीकों से शेयर की कीमत पता कर सकते हैं।
आशा करते है की इस लेख से आपको बहुत कुछ सिखने को मिला होगा, अगर आपको ये लेख पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे। इसके साथ आपको किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो कमेंट करके पूछ सकते है।







