Technology

Swift Code क्या हैं? किसी बैंक का Swift BIC Code कैसे पता करें

अगर आप विदेश से पैसा भेजते या मंगाते हैं तो SWIFT Code की जरुरत होती है. हालाँकि इस कोड के बारे में अधिकतर लोगो को जानकारी नहीं होती, क्युकी इसका इस्तेमाल किसी दूसरे देश की बैंक से अपने Indian बैंक account में पैसे receive करने के लिए किया जाता है.

ब्लॉगर जब पहली बार adsense से पेमेंट लेते है तो इनको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है. जब भी आप International payment लेते है तो आपको इसकी जरुरत पड़ती है. इस तरह से आप safe और secure तरीके से पैसे ले सकते है.

आज की इस पोस्ट में हम swift कोड के बारे में विस्तार से जानेंगे जैसे Swift Code क्या है, यह कैसे काम करता है और इस कोड को कैसे निकाले आदि.

SWIFT Code क्या है? इसका क्या use है

SWIFT Code Business Identifier Code का Standard है जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर (Online Money Transfer) के लिए किया जाता है इस कोड के अंदर बैंक की पूरी डिटेल होती है. इस एक कोड की सहायता से आप बैंक की Country, Location और Branch का पता बहुत ही आसानी से लगाया जा सकता है

किसी International बैंक account से अपने Indian बैंक account में पैसे receicve करने की या फिर अपने Indian बैंक account से किसी International बैंक account में पैसे भेजने हो तब काम आता है

स्विफ्ट कोड के पहले 4 Charector में अल्फाबेट यूज़ होते है। जिसमें बैंक का नाम होता है। इसके बाद के जो 2 करैक्टर होते है वो Country Code होते है। कंट्री कोड के बाद जो 2 करैक्टर होते है वो Location Code होते है और आखरी के 3 कोड Bank Branch के होते है।

IFSC Code क्या है?

IFSC code national level का एक code होता है जो हर एक बैंक branch का unique होता है. इस unique IFSC code को use करके आसानी से एक बैंक account से दूसरी बैंक branch में मौजूद बैंक account तक आसानी से पैसे पहुंचाए जाते हैं.

यदि आप एक Freelancer और Blogger या Business Owner हैं तो आप अपने Bank Account में दूसरे clients से NEFT या IMPS के ज़रिये पैसे receive करते होंगे. तो आपको पता होगा कि भारत में किसी एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे transfer करने के लिए क्या-क्या चीज़ें ज़रूरी होती हैं. ये हैं:

जिस प्रकार भारतीय बैंक IFSC code को use करके आसानी से एक बैंक account से दूसरे बैंक के दूसरे बैंक account तक पैसे भेजते हैं, उसी प्रकार International Level पर सभी बैंकों का एक unique SWIFT code होता है और वे उसे use करके आसानी से पैसों को transfer कर सकते हैं.

स्विफ्ट कोड कितने डिजिट का होता है और क्या मतलब होता है

ये कोड 8 से 11  कैरेक्टर के होते हैं। उदाहरण के लिए  BBBBUS3MXXX

Bank code A-Z पहला 4 लेटर कोड होता है। ये किसी बैंक के नाम का शोर्टेंड वर्जन जैसा दिखता है।

Country code A-Z दूसरा 2 लेटर कोड होता है। इससे बैंक किस देश का है ये पता चलता है।

Location code 0-9 A-Z तीसरा 2 डिजिट लोकेशन कोड होता है जो या तो 2 लेटर्स हो सकता है या तो 2 नंबर्स। इससे बैंक के हैड ऑफिस के बारे में जानकारी मिलती है।

Branch Code 0-9 A-Z ये ऑप्शनल 3 डिजिट कोड होता है। इससे पार्टिकुलर ब्रांच के बारे में पता चलता है।

अपनी Bank Branch का SWIFT code कैसे पता करें?

वैसे तो आप अपने बैंक में जाकर Online SWIFT Code का पता लगा सकते हैं लेकिन अपने पास बैंक जाने का टाइम नहीं है तो आप SWIFT Code को ऑनलाइन भी निकल सकते हैं इसके लिए आपको

Bank SWIFT BIC Code Kya Hai Ise Kaise Pata Kare

इस पेज पर आप 3 तरह से अपने Bank Branch के SWIFT Code का पता लगा सकते हैं.

  1. अपने बैंक branch का name सीधा सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये.
  2. अपने बैंक branch को alphabetic order में browse कीजिये.
  3. Country wise या फिर location wise ब्राउज कीजिये.

और इस तरह से आप बहुत ही आसानी से अपने बैंक का SWIFT CODE पता कर सकते है. एक अकाउंट से दूसरे के बैंक account में money transfer करने के लिए swift code बहुत जरुरी है। इस से आपकी bank branch name और उसकी location के बारे में जानकारी मिलती हैं।

स्विफ्ट कोड के लाभ

  • इस कोड के जरिए आप इंटरनेट बैंकिंग इंटरनेशनल लेवल पर कर सकते हैं।
  • विदेशों से पैसा मंगवा दे सकते हैं और भेज भी सकते हैं।
  • अगर आप एक्सपोर्टर हैं तो अपनी पेमेंट इस कोड के जरिए पेमेंट रिसीव कर सकते हैं।
  • अगर आप यूट्यूबर हैं या ब्लॉगिंग का काम करते हैं या ऐडसेंस में काम करते हैं तो इस कोड के सहायता से अपने अकाउंट में डायरेक्ट पेमेंट मंगवा सकते हैं।
  • जो लोग विदेशों से सामान इंपोर्ट करते हैं उनके लिए भी एक ओर बहुत जरूरी है क्योंकि उन्हें विदेशों को पेमेंट भेजनी पड़ती है।

SWIFT System का इस्तमाल कोन करता है

  • Banks
  • Brokerage Institutes and Trading Houses
  • Securities Dealers
  • Asset Management Companies
  • Clearing Houses
  • Depositories
  • Exchanges
  • Corporate Business Houses
  • Treasury Market Participants and Service Providers
  • Foreign Exchange and Money Brokers

मुझे पूर्ण आशा है की मैंने आप लोगों को Swift Code क्या हैं और किसी भी Bank का Swift Code कैसे पता करे के बारे में पूरी जानकारी दी और में आशा करता हूँ आप लोगों को इस Banking Term के बारे में समझ आ गया होगा. यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप नीचे कमेंट करके अपना सवाल पूछ सकते हैं।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button