WordPress

WordPress Plugins क्या हैं? Plugin Install Kaise Kare

यदि आप एक ब्लॉगर या वेबसाइट डिज़ाइनर है तो WordPress का नाम जरूर सुना होगा WordPress का नाम दुनिया के सबसे अच्छे ओपन सोर्स CMS में लिया जाता है। इसकी मदद से कुछ ही समय में वेबसाइट को डिज़ाइन किया जा सकता है, आज के समय में दुनिया की लगभग 45% वेबसाइट वर्डप्रेस में ही बनी होती है।

WordPress में बने ब्लॉग को डिज़ाइन करने के लिए WordPress Plugin बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। वर्डप्रेस में प्लगइन्स का काम आपकी साइट में अलग-अलग फीचर्स और फंक्शन्स को ऐड करना है। बिना प्लगइन्स के आप वर्डप्रेस साइट के बारे में सोच भी नहीं सकते। कुछ ऐसे Plugin होते हैं, जो आपको WordPress इंस्टाल करने के बाद इनस्टॉल जरूर करना चाहिए।

हालाँकि कई बार WordPress Plugin Install करने के बार आपको Errors का भी सामना करना पड़ता है और कई बार तो website या blog में error होने की वजह से plugin को install भी नहीं कर पाते. इस लेख में वर्डप्रेस प्लगइन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर रहे है, जैसे प्लगइन क्या है, Plugin को Install कैसे करे आदि।

WordPress Plugins क्या हैं?

Plugin एक छोटा सा software होता है. जिसे किसी भी एक बड़े software या website में new features ko add करने के लिए बनाया जाता है. इसके जरिये किसी भी वेबसाइट को आसानी से डिज़ाइन किया जा सकता है, या फिर किसी भी function को बिना coading किये जोड़ा जा सकता है.

उद्दाहरण के लिए जिस तरह हम अपने कंप्यूटर पर काम करने के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन इंस्टॉल करते हैं जैसे कि वीडियो एडिटिंग, इमेज एडिटिंग, वीडियो प्ले करना आदि. उसी तरह plugins को वेबसाइट में इनस्टॉल किया जाता है।

प्लगइन के बिना हम वर्डप्रेस के बारे में सोच भी नहीं सकते क्योंकि वर्डप्रेस तो एक सॉफ्टवेयर है. जो हमारे होस्टिंग सर्वर पर इंस्टॉल हो जाता है और केवल उसमे आप सिंपल से दिखाने वाली वेबसाइट बना सकते हैं. अब वेबसाइट में नए फीचर ऐड करने के लिए आपको प्लगइन्स का इस्तेमाल करना पड़ेगा.

Example For plugins

अब तो आप समझ ही गए होंगे की Wordpress Plugin क्या है एयर ये किसलिए जरुरी है। ये आपकी साइट को बेहतर तरीके से काम करने लायक बना देता है।

  • W3 Total Cache जो आपके साइट की स्पीड को बेहतर करती है।
  • Akismet plugin जो आपकी साइट पर SPAM कमेंट को रिमूव करती है।
  • Wp Smush जो आपकी पोस्ट की इमेज का कंप्रेस करती है।
  • Ad inserter जो Adsense जैसी एड्स साइट में लगाने के काम आती है।

इस तरह की हजारो प्लगइन्स उपलब्ध हैं, जो की मुफ्त है और कोई भी अपनी साइट में इंस्टॉल कर सकते है। अब प्लगइन्स को Install कैसे करे, इसके बारे में बता रहे है। किसी भी प्लगइन को इनस्टॉल करने के 3 तरीके है, जिसके बारे में जान्काइर होना जरुरी है।

Plugin Install Kaise Kare

WordPress में प्लगइन्स को इनस्टॉल और एक्टिवेट करना बहुत आसान है। ये साइज में बहुत छोटी होती है, जो की कुछ ही सेकेंड में ही इंस्टॉल हो जाती है। इसके साथ ये Online फ्री में उपलब्ध है।

1. Install from the WordPress Dashboard

यह तरीका सबसे आसान, तेज और ज्यादातर समय आपको इसका ही इस्तेमाल करना पड़ता है। क्या मेथड से आप अपने वर्डप्रेस डैशबोर्ड पर से वर्डप्रेस में फ्री प्लगइन्स उपलब्ध हैं जिन्हें इंस्टॉल कर सकते हैं।ज्यादातर ब्लॉगर और वेबसाइट डिज़ाइनर इसी तरीके का इस्तेमाल करते है।

  • इंस्टॉल करने के लिए अपने डैशबोर्ड पर प्लगइन्स » Add New पर क्लिक करें।
  • Add New par क्लिक करने के बाद आप कोई भी प्लगइन को सर्च करके Install Now par क्लिक करके Install कर सकते हैं।
  • इंस्टॉल करने के बाद अगला प्लगइन सक्रिय करें पर क्लिक करके सक्रिय करें ले।

2. Upload from WordPress Dashboard

कुछ प्लगिन्स का साइज काफी बड़ा होता है और कुछ प्रीमियम प्लगइन होती है, जो की WordPress Deshboard पर उपलब्ध नहीं होती। इसलिए प्लगइन को download करने उसको अपलोड करना होता है।

जब भी आप किसी Premium Plugin को खरीदते है, तब इस प्रक्रिया को follow करना होता है। क्योंकि वर्डप्रेस डायरेक्टरी में सिर्फ Free Plugin ही उपलब्ध होती है।

प्रीमियम प्लगइन खरीद करने के बाद आपको प्लगइन की Zip File को डाउनलोड करना होता है। जिसके बाद WordPress dashboard में login करके Plugins >> Add New पर click करना है अब आपको Upload Plugin button पर click करना है, जिसके बाद आप अपने Computer से Plugin का चयन करके upload कर सकते है।

जब प्लगइन सक्सेस्स्फुल्ली अपलोड हो जाती है, तो Install Now Button पर click करना होगा, जहा से कुछ ही Second में plugin install हो जाएगी, इसके बाद Activate Plugin पर क्लिक करना होगा।

3. Upload plugin from FTP

Plugin को download करने के बाद ZIP फाइल को एक्सट्रेक्ट कर ले। एक्सट्रेक्ट करने के बाद प्लगइन का फोल्डर बन जायेगा, अब इस फोल्डर को आपको FTP से अपलोड करना है।

आप सीधे Hosting Pannel में लॉगिन करके Plugin को अपलोड कर सकते है। यदि आपके पास Server के ID और Password नहीं है तो FIleZilla के जरिये भी Plugin को upload कर सकते है।

सबसे पहले FileZilla FTP के जरिये होस्टिंग सर्वर से कनेक्ट करें। कनेक्ट करने के बाद आपको आपके राइट साइड पर public_html >> wp-content >> plugins folder में हमें एक्सट्रेक्ट folder को ड्रैग करके अपलोड करना है। जिसके बाद WordPress डैशबोर्ड पर लॉगिन करके प्लगइन को एक्टिवेट कर सकते है।

इस Steps का इस्तेमाल कभी-कभी करना पड़ता है या फिर कभी भी इसकी जरूर ना पड़े। ज्यादातर Expert ही इसका इस्तेमाल करते है, लेकिन यदि आप नए है तो इस तरह से plugin upload नहीं करे।

Wordpress Plugins कैसे काम करते हैं?

सभी वर्डप्रेस प्लगइन्स पीएचपी फ्रेमवर्क में कोडिंग किये जाते हैं। यदि कोई यूज़र वेबसाइट पर जाता है, तो प्लगइन कोड को एक्सीक्युट करेगा। तकनीकी रूप से प्लगइन्स के साथ वेबसाइट में नए फंक्शन को जोड़ सकते है।

निष्कर्ष

वर्डप्रेस प्लगइन्स आपकी वेबसाइट को अधिक कार्यक्षम और उपयोगी बनाने का सबसे आसान तरीका हैं। Plugin से वर्डप्रेस वेबसाइट में नए फंक्शन को जोड़ने का। प्लगइन्स वेबसाइट की सुरक्षा, गति, SEO, और डिज़ाइन सुधारने में मदद करते हैं। यदि आप वर्डप्रेस पर ब्लॉग या वेबसाइट बना रहे है तो इसका इस्तेमाल जरूर करे।

FAQs

वर्डप्रेस में प्लगइन्स कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?

वर्डप्रेस प्लगइन्स को आधिकारिक WordPress Plugin Directory से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही वर्डप्रेस डैशबोर्ड में जाके भी plugin section से डाउनलोड और install कर सकते है।

क्या वर्डप्रेस प्लगइन्स सुरक्षित होते हैं?

अधिकांश प्लगइन्स सुरक्षित होते हैं, लेकिन केवल विश्वसनीय डेवलपर्स द्वारा बनाए गए और नियमित रूप से अपडेट किए गए प्लगइन्स का उपयोग करें।

Neha Arya

Neha Arya is a professional blogger and work as an editor at Minidea. I enjoy blogging and writing about topics related to crypto, finance, and digital marketing. With over 5+ years of experience, she helps thousands of creators.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button