Technology

Chrome की जगह इस्तेमाल किए जा सकते हैं ये दमदार ब्राउजर

Top Alternatives to Google Chrome: गूगल क्रोम (Google Chrome) दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वेब ब्राउजर है. पूरी दुनिया में इसकी हिस्सेदारी लगभग 65 प्रतिशत है. इस से अंदाज़ा लगा सकते है की सभी लोग इसके आदि हो चुके है. इस वजह से लोगो को अन्य वेब ब्राउज़र के बारे में नहीं पता है और न ही इन्हे इस्तेमाल करना चाहते है. लेकिन फिर भी हमने आपके लिए दमदार फीचर्स वाले वेब ब्राउजर तलाश लिए है, जिनमे बहुत ही शानदार फीचर मिलने वाले है. आइए इनके बारे में विस्तार से जानने के अलावा इनके दमदार फीचर आदि के बारे में भी जानते हैं।

हमने 5 वेब ब्राउजर्स की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें कुछ शानदार फीचर्स मिलने वाले है जो क्रोम में नहीं आते. अगर आपने इनमें से किसी भी वेब ब्राउजर को अभी तक इस्तेमाल नहीं किया है तो एक बार इन्हे इस्तेमाल करके देखना चाहिए.

Microsoft Edge

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) का है. इस वेब ब्राउजर में आपको बहुत सारे दमदार फीचर मिलते हैं, जो आपको एक अलग ही अनुभव प्रदान करेगा. इसमें वर्टिकल टैब्स, पासवर्ड मैनेजर और मल्टीटास्किंग के लिए स्प्लिट टैब्स फीचर भी उपलब्ध है. यह ब्राउज़र क्रोम एक्सटेंशन्स का सपोर्ट भी करता है. एक बार इसका इस्तेमाल कर लेंगे तो गूगल क्रोम पर वापिस जाने का मन नहीं करेगा.

यह भी पढ़े: Mobile Accessories List in Hindi – ये 5 एक्सेसरीज जरूर ख़रीदे

Mozilla Firefox

इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय यूजर्स की प्राइवेसी को सबसे आगे रखना होता है. Mozilla Firefox डिफ़ॉल्ट रूप से थर्ड-पार्टी ट्रैकर्स को ब्लॉक करता है और प्राइवेट मोड में ब्राउज़िंग करने की क्षमता रखता है. अगर आप सुरक्षा चाहते है तो एक बार इसका इस्तेमाल करके देखना चाहिए. यकीन मानिये आपको एक नया अनुभव मिलेगा, जो क्रोम से काफी अलग होगा।

यह भी पढ़े: Most Useful Websites List in Hindi

Safari

अगर आप Apple के स्मार्टफोन या लेपटॉप इस्तेमाल करते है तो ये वेब ब्राउजर सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह सभी एप्पल डिवाइस में डिफाल्ट रूप से मिलता है. यह प्राइवेसी को एक अलग ही लेवल पर सुरक्षा देता है और आपके डिवाइस में मौजूद पर्सनल डाटा को हैक होने से बचाता है. Safari Browser के जरिये आप ऐड आदि ब्लॉक कर सकते है, इसके साथ ही क्रॉस-साइट ट्रैकिंग का विकल्प भी मिलता है. अगर आप वाकई प्राइवेसी को महत्त्व देते है तो इसका इस्तेमाल जरूर करे.

यह भी पढ़े: Mobile Par IPL Kaise Dekhe? घर बैठे फ्री में देखे IPL

Brave Browser

अधिकतर लोगो ने इस वेब ब्राउज़र का नाम तक नहीं सुना. इस ब्रेव ब्राउज़र का इंटरफ़ेस बिलकुल क्रोम के जैसा ही है, जिस वजह से इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है. इसको खास कर privacy का ध्यान रखते हुए बनाया गया है. इस ब्रोसर में ऑटोमैटिक ऐड, ट्रैकर्स और फिंगरप्रिंटिंग को ब्लॉक करने का विकल्प मिलता है.

अगर आप अभी तक केवल Google Chrome का ही इस्तेमाल करते आए हैं तो एक बार इन सभी वेब ब्राउजर कस इस्तेमाल करना चाहिए. इनका इस्तेमाल करने से आपको एक नया अनुभव मिलने वाला है।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button