IP Address क्या है? आईपी एड्रेस कैसे पता करे

जब भी आप इंटरनेट से data किसी एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर भेजा जाता है तो वह बिलकुल सही जगह पहुँचता है। इसकी वजह IP Address है, जो सभी डिवाइस के लिए होता है। दुनिया में जितने भी device है, जो इंटरनेट से connect है, तो सभी का अपना IP होता है. यहाँ तक की घर में जो राऊटर होता है उसका भी IP Address होता है जिस से internet को access किया जा सकता है।

इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) एड्रेस इंटरनेट से जुड़े प्रत्येक डिवाइस को दिया जाने वाला एक विशिष्ट पहचान नंबर है। IP Address के बिना internet access का पाना मुश्किल है।

अगर आप इंटरनेट के बारे में थोड़ा भी जानकारी रखते है तो IP Address के बारे में जरूर सुना होगा. सभी कंप्यूटर और मोबाइल डिवाइस का IP अलग होता है, उसी तरह Internet Connection का IP भी भिन्न होता है।

इस article में हम step by step समझेंगे कि IP Address क्या है, IP एड्रेस के प्रकार, IP एड्रेस कौन प्रदान करता है, मेरा आईपी एड्रेस क्या है तथा IP एड्रेस से जुडी हर एक जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।

चलिए शुरू करते हैं, सबसे पहले यह समझते हैं कि IP Address असल में है क्या।

IP Address क्या है?

IP Address का पूरा नाम Full Form – Internet Protocol है. इसका इस्तेमाल internet पर यूजर की पहचान करने के लिए किया जाता है. इसे जैसे की 192.168.0.0 or 192.168.0.1 नंबरों से दिखाया जाता है।

जैसे किसी घर या ऑफिस का एड्रेस होता है उसी प्रकार कंप्युटर, मोबाईल फोन या जो डिवाइस जो की इंटरनेट से जुड़ा होता है उसका भी Digital Address होता है. जिस से की आसानी से पता लगाया जा सकता है की कौन सा device कहा से चल रहा है।

IP Address को security के तौर पर भी देखा जाता है. Cyber Crime को रोकने के लिए hacker का IP Adress पता कर के अपने system को protect किया जा सकता है. हर एक डिवाइस का एक Unique आईपी एड्रेस होता है, जिससे डिवाइस के की लोकेशन के बारे में पता करना आसान हो जाता है।

हालाँकि कुछ साइट्स भारत में सरकार द्वारा block कर दिया जाता है, उसको अपने system का IP Address Change करके access किया जा सकता है. इसके लिए VPN का इस्तेमाल कर सकते है।

आईपी एड्रेस के उपयोग

IP एड्रेस के कुछ प्रमुख उपयोग निम्नलिखित हैं –

  • नेटवर्क से जुड़े डिवाइस का आपस में कम्युनिकेशन के लिए IP एड्रेस महत्वपूर्ण होता है
  • नेटवर्क या इन्टरनेट से जुड़े डिवाइस की पहचान के लिए.
  • इन्टरनेट एक्सेस करने में IP एड्रेस का इस्तेमाल होता है.
  • नेटवर्क से जुड़े डिवाइस के बीच डेटा ट्रान्सफर करने में.
  • इन्टरनेट से किसी भी प्रकार की फाइल को डाउनलोड करने के लिए.

Mera IP Address कैसे पता करे

  • अपने लेपटॉप या मोबाइल का IP Address पता करने के लिए सबसे पहले Google Chrome या Mozilla Firefox को open करना होगा।
  • Browser पर Google.com को खोले और इसके बाद गूगल में आपको “My IP Address” सर्च करना है
  • जैसे ही इसको सर्च करेंगे तो गूगल आपका Public IP Address दिखा देगा।
IP Address Kaise Pata Kare

इस तरह से आप बहुत ही आसानी से अपना IP एड्रेस पता कर सकते है. इसके लिए किसी भी वेबसाइट पर जाने की जरुरत ही नहीं होगी. अगर आप मोबाइल या लेपटॉप का इस्तेमाल कर रहे है तो भी ये तरीका काम करेगा।

आईपी एड्रेस कौन प्रदान करता है?

IP एड्रेस को वैश्विक स्तर पर IANA (Internet Assigned Number Authority) के द्वारा प्रदान किया जाता है. IANA अमेरिका की एक non-profit corporation है.

IANA IP एड्रेस के blocks को RIR (Regional Internet Registries) को भेजता है और फिर RIR अपने क्षेत्र के इन्टरनेट सेवा प्रदाता को IP एड्रेस प्रदान कर देता है. पूरी दुनिया में 5 RIR है जिन्हें IANA के द्वारा IP एड्रेस आवंटित किया जाता है.

  • ARIN (American Registry for Internet Numbers)
  • APNIC (Asia – Pacific Network Information Centre)
  • AFRINIC (African Network Information Centre)
  • LACNIC (Latin American and Caribbean Internet Address Registry)
  • RIPE NCC (Reseaux IP Européens Networks Coordination Centre)

निष्कर्ष

जितने भी डिजिटल डिवाइस है, जिसमे आप इन्टरनेट का इस्तेमाल कर सकते है उन सभी का एक यूनिक IP एड्रेस होता है. इस IP एड्रेस के जरिये ही इन्टरनेट से जुड़े डिवाइस एक दुसरे से कम्युनिकेशन कर पाते हैं. इन्टरनेट एक्सेस करने के लिए IP एड्रेस बहुत महत्वपूर्ण होता है.

अब तो आप जान ही गए होंगें कि IP Address Kya Hota Hai और IP अड्रेस कैसे पता करे. यदि अभी भी आपके मन में IP एड्रेस को लेकर कोई प्रश्न शेष हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं.

हमारी वेबसाइट के नवीनतम अपडेट के लिए minidea को Visit करते रहे साथ ही हमें Facebook पर जरूर Follow करे।

Neha Arya

Neha Arya is a professional blogger and work as an editor at Minidea. I enjoy blogging and writing about topics related to crypto, finance, and digital marketing. With over 5+ years of experience, she helps thousands of creators.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button