LifeHackes

Chanakya Quotes in Hindi – राजनीति और जीवन पर चाणक्य के अनमोल विचार

Chanakya Quotes in Hindi: आचार्य चाणक्य का जन्म लगभग आज से 2400 साल पहले हुआ था. इनको कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है. प्राचीन भारतीय इतिहास में चाणक्य सबसे बुद्धिमान और चतुर व्यक्ति थे. इसके साथ न्यायविद, दार्शनिक, राजनयिक, शिक्षक, शाही सलाहकार और अर्थशास्त्री के रूप में आज भी ये बहुत प्रसिद्ध है.

चाणक्य ने अपने शिष्य चंद्रगुप्त के साथ मिल कर मौर्य साम्राज्य की नींव रखी. इसके बाद यूनानी आक्रमणकारियों को भारत से बाहर निकल दिया और अखंड भारत का निर्माण किया।

हम आपको महान आचार्य चाणक्य के अनमोल विचारों के बारे में बता रहे है, जो आपको जीवनभर प्रेरित करने में मुख्य भूमिका निभाएंगे. अगर आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो आचार्य चाणक्य की इन बातों का पालन जरूर करें।

Chanakya Quotes in Hindi

आचार्य चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री, दार्शनिक और राजनेता थे, अपने पुरे जीवन में इन्होने बहुत सारे राजनीतिक ग्रंथ, अर्थ नीति और समाज नीति से जुड़े महँ ग्रंथो की रचना की. जिनको पढ़ कर हम अपने जीवन में बहुत से बदलाव ला सकते है।

यहां आपके लिए Chanakya Quotes in Hindi दिए गए हैं, जो आपको प्रेरित करने का काम करेंगे. इनकी नीतिओ में हर समस्या का समाधान मिल जाता है। ये आज के समय भी बहुत कारगर है।

ईश्वर मूर्तियों में नहीं है। आपकी भावनाएँ ही आपका ईश्वर है। आत्मा आपका मंदिर है।

जैसे एक बछड़ा हज़ारो गायों के झुंड मे अपनी माँ के पीछे चलता है।
उसी प्रकार आदमी के अच्छे और बुरे कर्म उसके पीछे चलते हैं।

जो आपका गुस्सा सहन करके भी आपका साथ दे, उससे ज्यादा प्यार आपको कोई नहीं कर सकता।

आदमी अपने जन्म से नहीं अपने कर्मों से महान होता है।

हीरे को परखना है तो अँधेरे का इंतज़ार करो। धुप में तो कांच के टुकड़े भी चमकने लगते है।

भगवान मूर्तियों में नहीं है. आपकी अनुभूति आपका इश्वर है. आत्मा आपका मंदिर है.

समझदारी की बाते सिर्फ दो ही लोग करते हैं, एक वो जिनकी उम्र अधिक है और दूसरे वो जिसने कम उम्र में बहुत सी ठोकरें खाई हैं।

Acharya-Chanakya-Quotes-in-Hindi

सफलता आपके हालत देखकर नहीं, आपकी मेहनत देखकर आएगी।

समय का ज्ञान ना रखने वाले राजा का कर्म समय के द्वारा ही नष्ट हो जाता है।

गुरु केवल आपको शिक्षा दे सकता है। उसका उपयोग कैसे करना है ये आपके ऊपर निर्भर करता है।

शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है. एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है
शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है.

ज़िन्दगी कठिन तब लगती है जब हम खुद में बदलाव लाने के बजाए परिस्थितियों को बदलने का प्रयास करतें हैं।

खुद को खोजिए, नहीं तो जीवन भर आपको दूसरे की राय पर निर्भर रहना पड़ेगा।

गरीब धन की इच्छा करता है, पशु बोलने योग्य होने की, आदमी स्वर्ग की इच्छा करते हैं और धार्मिक लोग मोक्ष की।

पुस्तकें एक मुर्ख आदमी के लिए वैसे ही हैं, जैसे एक अंधे के लिए आइना।

दौलत, दोस्त ,पत्नी और राज्य दोबारा हासिल किये जा सकते हैं, लेकिन ये शरीर दोबारा हासिल नहीं किया जा सकता।

फूलों की खुशबू हवा की दिशा में ही फैलती है, लेकिन एक व्यक्ति की अच्छाई चारों तरफ फैलती है

Chanakya Quotes in Hindi

अहंकार उसी को होता है,
जिसे बिना मेहनत के सब कुछ मिल जाता है,
मेहनत से सुख प्राप्त करने वाला व्यक्ति,
दूसरों की मेहनत का भी सम्मान करता है।

जब जीवन के बारे में सोचो तब यह सदैव याद रखना कि,
पछतावा अतीत बदल नहीं सकता,
और चिंता भविष्य को सवार नहीं सकती,
एकाग्रता से किया गया परिश्रम ही
वास्तविक चमत्कार करता है।

बीस वर्ष की आयु में व्यक्ति का जो चेहरा रहता है,
वह प्रकृति की देन है,
तीस वर्ष की आयु का चेहरा जीवन के उतार-चढ़ाव की देन है,
लेकिन पच्चास वर्ष की आयु का चेहरा व्यक्ति की अपनी कमाई है।

हे बुद्धिमान लोगों,
अपना धन उन्ही को दो जो उसके योग्य हों
और किसी को नहीं,
बादलों के द्वारा लिया गया समुद्र का जल
हमेशा मीठा होता है।

अच्छे समय से ज्यादा,
अच्छे इंसान के साथ रिश्ता रखो,
अच्छा इंसान अच्छा समय ला सकता है,
अच्छा समय अच्छा इंसान नहीं ला सकता।

जो बीत गया सो बीत गया,
यदि हमसे कोई गलत काम हो गया है
तो उसकी चिंता न करते हुए वर्तमान को
सुधारकर भविष्य को संवारना चाहिए।

जिस प्रकार एक सूखे पेड़ को अगर आग लगा दी जाये तो वह पूरा जंगल जला देता है
उसी प्रकार एक पापी पुत्र पुरे परिवार को बर्वाद कर देता है.

आग में आग नहीं डालनी चाहिए,
अर्थात क्रोधी व्यक्ति को अधिक क्रोध नहीं दिलाना चाहिए।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Best Chanakya Quotes In Hindi के बारे में बताया। हर किसी को चाणक्य के विचारो को अपनाना चाहिए।

आशा करते है की इस लेख से आपको बहुत कुछ सिखने को मिला होगा, अगर आपको ये लेख पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे।

हमारी वेबसाइट के नवीनतम अपडेट के लिए minidea.co.in को Visit करते रहे साथ ही हमसे Facebook पर Follow करे।

Neha Arya

Neha Arya is a content marketing professional at Minidea, with experience working across both established enterprises and fast-growing startups. She writes about SEO, digital marketing, cryptocurrency, finance, and emerging trends in the digital landscape. With a strong focus on research, clarity, and user intent, Neha creates practical and informative content designed to help readers understand complex topics and make better digital decisions. Her writing combines content strategy with a user-centric approach, focusing on useful insights, actionable information, and real-world applications.

Related Articles

6 Comments

  1. Your blog is a breath of fresh air in the often mundane world of online content. Your unique perspective and engaging writing style never fail to leave a lasting impression. Thank you for sharing your insights with us.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button